ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

बीप्राक की आवाज में कल रिलीज होगा बच्चन पांडे का नया गाना 'मेरी जान मेरी जान'

Photo Source :

Posted On:Monday, February 28, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 28 फरवरी 2022     बच्चन पांडे की फिल्म का पहला गाना 'मार खाएगा' हाल ही में रिलीज हुआ था, जो अक्षय कुमार की जबरदस्त परफॉरमेंस से भरपूर है। यह गाने खिलाड़ी कुमार के मार-धाड़ से भरपूर था, लेकिन अब जल्द ही दर्शकों को अक्षय का रोमांटिक अंदाज़ नजर आने वाला है। 
 
दरअसल फिल्म का पहला रोमांटिक गाना जिसका नाम 'मेरी जान मेरी जान' है, कल रिलीज होने वाला है जिसकी जानकारी आज दे दी गई है। अक्षय कुमार ने इस गाने से जुड़ी जानकारियां अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। 
 
इस रोमांटिक गाने का टीज़र जारी करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "जिस गाने के शब्द हो इतने प्यारे, उसे दिल को छू जाना ही है। मेरा फेवरेट गाना #मेरीजानमेरीजान कल रिलीज होगा।"
 
गाने का टीज़र देखकर लग रहा है कि इसे कृति सेनन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहें हैं। गाने को बीप्राक ने अपनी आवाज दी है। 
 
बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार का पहले कभी न देखा 
गया, खतरनाक अंदाज़ देखने को मिलने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी है। 
 
फिल्म में अक्षय कुमार गैंगेस्टर बच्चन पांडे का किरदार निभा रहें हैं। इस फिल्म में उनका अबतक का सबसे अलग किरदार होने वाला है। फरहाद सामजी ने इस अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट किया हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म 18 मार्च साल 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
 
चेक आउट द टीज़र


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.