ताजा खबर
Petrol Diesel Price Today: 1 जून को क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए Rate   ||    गुड न्यूज! सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा?   ||    चांदी ने निकाला सोने का दम; मई में दिया बंपर रिटर्न, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो, अभी और बढ़ेगी कीमत   ||    न तड़पा न छटपटाया, 3 इंजेक्शन और टूट गई सांसें; अमेरिका में 2 मर्डर करने वाले को खौफनाक सजा-ए-मौत   ||    WGI Rankings: अजनबियों की मदद करने में सबसे खराब देश है जापान! भारत-पाक कितने ‘दिलदार’?   ||    इस्लाम विरोधी रैली में चाकूबाज को पुलिस ने गोली मारी, उत्पात में ऑफिसर समेत कई हुए थे घायल   ||    34 अपराधों के लिए ट्रंप को अधिकतम कितने साल की हो सकती है जेल? जानिए क्या कहते हैं वकील   ||    कोलकाता की एयर होस्टेस सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, मलाशय में मिला 1 किलो सोना   ||    मानव तस्करी में पाकिस्तान पहुंचे भारतीय मां-बेटे एक साल बाद रिहा   ||    अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज? पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने डेथ ओवरों के लिए चुनी अपनी पसंद   ||   

साईं मांजरेकर की आगामी फिल्म मेजर का पहला रोमेंटिक सॉन्ग ‘ह्रदयामा’ इस दिन होगा रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 5, 2022

मुंबई, 05 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइऩ)   बॉलीवुड की न्यूकमर साईं मांजरेकर जिन्होंने हाल ही में फिल्म दबंग 3 से अपना डेब्यू किया था,वे अब तेलुगु फिल्म मेजर से साउथ फिल्मों मे भी डेब्यू करने जा रही हैं। साईं की फिल्म मेजर का पहले रोमेंटिक सॉन्ग ह्रदयामा का पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं। पोस्टर के साथ सॉन्ग की रिलीज डेट भी तय कर दी गई हैं। यह सॉन्ग 07 जनवरी 2022 को रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकारी स्वंय अभिनेत्री साईं मांजरेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का पोस्टर साझा करते हुए दी।

साईं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि,”यह बूंदा-बांदी वाला प्रेम हैं।मेजर का पहला सॉन्ग ह्रदयामा 07 जनवरी को सुबह 11 बजके 7 मिनट पर रिलीज होगा।‘’

बता दें कि, फिल्म मेजर दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित हैं, जिन्होने मुंबई में हुए 26/11 आंतकी हमले के दौरान ताज होटल में आंतिकियो से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थीं।इस फिल्म में संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार अदीवी शेष निभा रहें। साईं मांजरेकर, शोभिता धूलियापला और प्रकाश राज इस फिल्म अहम किरदार निभा रहें हैं। इस फिल्म को शशि किरन टिक्का द्वारा निर्देशित किया गया हैं। फिल्म की कहानी खुद फिल्म के हीरो अदीवी शेष ने लिखी हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस महेश बाबू ने किया हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो साईं आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में सलमान की हीरोईन के ऱूप में नजर आईं थीं। वे फिल्म मेजर के अलावा कुछ बड़े बजेट्स की फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।    


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.