ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

गजानन ने कोयम्बटूर से वाराणसी तक का तय किया सफर, दक्षिण भारतीयों ने ढाली अनूठी प्रतिमा

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

वाराणसी। 10 सितम्बर से गणेश महोत्सव सुरु होने वाला है जिसकी तयारी जोर सोर से चल रही है। आम चलन से अलग विनायक पूजन पर्व में पूरे नौ दिनों के गणेश नवरात्र महोत्सव का आयोजन करने वाली नगर की दाक्षिणात्य बस्ती (मानसरोवर से हनुमान घाट तक) इस बार यह उत्सव नवेले गजानन के साथ मनाएगी। इस विशिष्ट अवसर के लिए बीते दो वर्षों से कोयम्बटूर से कुशल शिल्पियों द्वारा गढ़ी जा रही एक क्विंटल से भी अधिक भार वाली पंच धातु की यह दिव्य प्रतिमा बुधवार की देर रात सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंचाई गई। महोत्सव के पारंपरिक आयोजन स्थल श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में स्थापना से पूर्व शास्त्रीय रीति के अनुसार आश्रम के द्वार पर भक्तों ने प्रबंध न्यासी वीवी सुंदर शास्त्री की अगुवाई में वैदिक मंत्रों के सस्वर वाचन से गणपति का स्वागत अभिनन्दन किया। तात्कालिक तौर पर मनोहारी झांकी वाली इस मूर्ति को आश्रम के इष्ट देव प्रभु श्रीराम के पार्श्व में अस्थायी आसन दिया गया है। वीवी सुंदर के अनुसार नवरात्र महोत्सव के बाद कलश के सांकेतिक विसर्जन के उपरांत इस प्रतिमा को आश्रम के प्रथम तल पर निर्मित देवालय में नित्य पूजित विग्रह के रूप में प्रतिष्ठित कर दिया जाएगा।

क्या है प्रतिमा की खाशियत :
क्रमशः वाम व दक्षिण भाग में रिद्धि-सिद्धि के बीच ऊंचे सिंघासन पर आरूढ़ गणनायक की यह मूर्ति दक्षिण भारतीय धातु शिल्प कला का अद्भुत उदाहरण है। दक्षिण भारत के देवालयों में स्थापित व मंदिरों की भित्तियों पर उत्कीर्ण प्रस्तर शिल्प की भाव-मुद्राओं को पूरी दक्षता के साथ धातु शिल्प में उतारने वाले कुशल शिल्पियों ने किस हस्त लाघव का परिचय दिया है यह प्रतिमाओं के गढ़न में प्रयुक्त हर पेंच खम से समझा जा सकता है। इसके अलावा प्रतिमाओं की कंठ मालिकाओं कर्ण फूलों आदि आभूषणों सहित विनायक के किरीट पर की गई रक्तिम वर्ण के रत्नों की मीनाकारी इस शिल्प को न केवल काशी अपितु समूचे उत्तर भारत की धरोहरि कृति बनाती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.