ताजा खबर
RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||    IPL 2024: क्या रोहित का MI के लिए आज होगा आखिरी मैच? फैंस के रिएक्शन वायरल   ||    T20 WC 2024: ICC ने जारी किया वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल, इन 3 टीमों को नहीं मिला मौका   ||    वोट डालिए, बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे, UP के स्कूल की बड़ी घोषणा   ||    ‘मदरसा आतंकवाद का अड्डा’; बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पर साधा न...   ||    कन्हैया कुमार की BJP को खुली चुनौती, ‘कॉलर पकड़कर तुमको तुम्हारी औकात बता रहा हूं’   ||    Monsoon को लेकर ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जानें कब आएगा मानसून...   ||    गर्भवती के शरीर में कपड़ा छोड़ा, 3 फीट लंबा प्राइवेट पार्ट में चिपका था, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल क...   ||    अगर बहुमत नहीं म‍िला तो क्‍या होगा BJP का प्‍लान-बी? अम‍ित शाह ने तोड़ी चुप्‍पी, केजरीवाल पर भी साधा...   ||    Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल ब...   ||   

अमेरिका में एक भीषण कार हादसे में 3 भारतीय महिलाओं की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 27, 2024

मुंबई, 27 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में एक भीषण कार हादसे में 3 भारतीय महिलाओं की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। हादसा साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में शनिवार को हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों महिलाएं गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थीं। इन महिलाओं का नाम रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाओं की SUV कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पहले बैरिकेड से टकराई, फिर पुल से नीचे गिरकर पेड़ों में फंस गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पुल से गिरने के बाद लगभग 20 फीट तक उछली थी।

आपको बता दें, मृतक तीनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं। तीनों के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता था। तीनों महिलाएं अमेरिका में अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहती थीं। जानकारी के मुताबिक कार में चार महिलाएं थीं। ये अटलांटा से साउथ कैरोलिना जा रही थीं। हादसे के वक्त कार की स्पीड भी तेज थी। पुलिस फिलहाल कार की स्पीड की जांच कर रही है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कोरोनर माइक एलिस ने कहा कि कार ओवरस्पीड में चलाई जा रही थी। हवा में उछलकर नीचे गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई अन्य राहगीर घायल नहीं हुआ है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.