ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

Surya Grahan 2024: 9 बजकर 12 मिनट पर लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें कब होगा खत्म

Photo Source :

Posted On:Monday, April 8, 2024

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज चैत्र माह की अमावस्या तिथि है और आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का बहुत ही अधिक महत्व है। बता दें कि आज यानी 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण मीन राशि में लगेगा। ज्योतिषियों का मानना है कि जब भी ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर लगता है। बता दें कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा और ना ही कोई सूतक काल मान्य रहेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है। साथ ही ग्रहण की समाप्ति कब होगी।

कब लगेगा सूर्य ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल दिन सोमवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात के 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होने वाला है। वहीं बता दें कि सूर्य ग्रहण का मध्य रात्रि के 11 बजकर 47 मिनट पर होगा।

कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण
पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण की समाप्ति आज देर रात्रि के 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। बता दें कि सूर्य ग्रहण रात्रि के 9 बजकर 12 मिनट से लेकर रात्रि के 2 बजकर 22 मिनट के बीच लगने वाला है। यानी ग्रहण का प्रभाव लगभग 5 घंटे तक रहेगा और यह पूर्ण ग्रहण लगेगा। बता दें कि पूर्ण ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं देखने को मिलेगा।

भारत में सूतक काल
ज्योतिषियों के अनुसार, वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज रात में लगने जा रहा है, लेकिन ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा। जब भारत में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा तो सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। इसलिए सभी भारतीय अपने रोज की तरह सभी कार्य कर सकते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.