ताजा खबर

मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- 'आज दुनिया कुछ ज्यादा खामोश है'

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 9, 2026

टीवी के मशहूर होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मां के जाने से दुखी मनीष ने सोशलमीडिया पर उनके साथ अपनी कई यादगार तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने फैंस से अपनी मां कीआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

मनीष ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने आज अपनी मां को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने मां को अपना पहला घर,सबसे बड़ा सहारा और दुनिया की सबसे मजबूत महिला बताया। अभिनेता ने कहा कि शब्दों में यह बताना मुश्किल है कि उनकी मां उनके लिए कितनीखास थीं और उनके जाने से जिंदगी में कितना बड़ा खालीपन आ गया है।

अपने पोस्ट में मनीष ने मां के प्यार, ताकत और सीख को याद किया। उन्होंने लिखा कि उनकी मां की दयालुता और संस्कार हमेशा उनके साथ रहेंगे।मनीष ने भावुक होते हुए अपनी मां को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका प्यार हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा।

मनीष पॉल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता पॉल से शादी की है। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी सायशा और बेटायुवान। मनीष ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में स्कूल और कॉलेज के कार्यक्रमों की एंकरिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने टीवी और बॉलीवुड मेंअपनी अलग पहचान बनाई।

मनीष पॉल ने फिल्म 'मिक्की वायरस' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। वह कई टीवी शोज होस्ट कर चुके हैं और अपनी मजेदारअंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आए थे। मां के निधन की खबर के बाद मनोरंजन जगतके कई लोगों और फैंस ने मनीष के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं।

Check Out The Post:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.