रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के हाई-एनर्जी गाने ‘अला बोलेलो’ के बाद अबइसका दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ भी लिरिकल वीडियो के साथ रिलीज कर दिया गया है। गाने में रजनीकांत के स्टारडम और उनकी स्क्रीन प्रेजेंसको खास अंदाज में पेश किया गया है। साथ ही वीडियो में फिल्म के सीक्वल की कुछ नई झलकियां भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर फैंस कीउत्सुकता और बढ़ गई है।
‘वन सन, वन मून’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि रजनीकांत की विरासत को सेलिब्रेट करता नजर आता है। लिरिकल वीडियो में सुपरस्टार का वही दमदारअंदाज देखने को मिलता है, जिसके लिए वह दशकों से जाने जाते हैं। गाने का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसे अनिरुद्ध औरएमएस कृष्णा ने अपनी आवाज दी है। वहीं हाइजेनबर्ग और सुपर सुबू ने गाने के बोल लिखे हैं। एनर्जी से भरपूर म्यूजिक और रजनीकांत की झलक नेरिलीज के साथ ही गाने को चर्चा में ला दिया है।
गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी को रजनीकांत का अंदाज पसंद आया, तो किसी का ध्यानगाने की बीट्स और वीडियो में दिखाई गई नई झलकियों पर गया। ‘जेलर’ की पहली फिल्म को दर्शकों से मिली लोकप्रियता के बाद सीक्वल कोलेकर पहले से ही काफी उत्सुकता है। ऐसे में फिल्म के हर नए गाने, पोस्टर या अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘जेलर 2’ की रिलीज का असर दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स के शेड्यूल पर भी देखने को मिला है। धनुष ने अपनी फिल्म ‘ओम: चैप्टर1’ की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म में ममूटी भी अहम भूमिका में हैं। धनुष ने रिलीज टालने के पीछे रजनीकांत की फिल्म सेटकराव से बचने और इंडस्ट्री के हितों को ध्यान में रखने की बात कही थी। अब ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट को लेकर साउथ सिनेमा में हलचल और बढ़गई है।
नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ शिवराज कुमार, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और सूरज वेंजारामूडु जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।नए गाने के बाद अब फैंस की नजर फिल्म के ट्रेलर और बाकी अपडेट्स पर है—और रजनीकांत का स्वैग देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि‘जेलर 2’ की चर्चा रिलीज से पहले ही तेज हो चुकी है।
Check Out The Song:-