मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ अपनी कहानी के साथ दर्शकों को एक असहज लेकिन जरूरी सवालों के सामने खड़ा करने वालीहै। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक ड्रामा है, जिसमें रिश्तों, रिजेक्शन और उसकेबाद पैदा होने वाली परिस्थितियों को काफी गंभीर अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ हुमा कुरैशी और विजय राज भी अहमभूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के करीब दो मिनट 18 सेकेंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत पूजा यानी मृणाल ठाकुर से होती है, जो अपने एक करीबी दोस्त के रोमांटिक प्रपोजल को स्वीकार नहीं करती। इसके बाद कहानी अचानक एक बेहद दुखद मोड़ लेती है, जब वह दोस्त आत्महत्या कर लेता है। हालात बिगड़ते जाते हैं औरदेखते ही देखते पूजा ही सवालों के घेरे में आ जाती है। जो लड़की खुद एक मुश्किल परिस्थिति में फंसी नजर आती है, वही धीरे-धीरे लोगों की नजर मेंइस पूरे मामले की जिम्मेदार ठहराई जाने लगती है।
‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर सिर्फ एक रिश्ते के टूटने की कहानी नहीं दिखाता, बल्कि रिजेक्शन, जुनून, सहमति और सच्चाई जैसे संवेदनशील मुद्दों को भीसामने लाता है। कहानी का दिलचस्प पहलू यह है कि ट्रेलर किसी एक किरदार को तुरंत सही या गलत साबित नहीं करता। इसके बजाय घटनाओं केपीछे छिपे मकसद और उनके परिणामों को लेकर रहस्य बनाए रखता है। यानी दर्शकों को हर मोड़ पर यह सोचने का मौका मिलेगा कि आखिर सचक्या है और दिखाई दे रही कहानी के पीछे कौन-सी परत छिपी है।
इस कहानी में हुमा कुरैशी वकील सना के किरदार में नजर आती हैं, जो पूजा से जुड़ी घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करती हैं।अलग-अलग बयान, दावे और परिस्थितियां सना के लिए भी सच्चाई तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं बनाते। उनका किरदार कहानी में एकजांच-पड़ताल वाला एंगल लेकर आता है, जिससे फिल्म का सस्पेंस और गहरा होता दिखाई देता है। विजय राज के साथ चैतन्य वियास, विक्रमचौहान और राजेश जैस भी फिल्म का हिस्सा हैं।
दिलचस्प बात यह है कि ‘पूजा मेरी जान’ का ऐलान साल 2022 में ही कर दिया गया था, लेकिन फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने में करीब चार साललग गए। नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब आखिरकार 2 अक्टूबर 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होने जा रही है। लंबे इंतजार के बादआई फिल्म का ट्रेलर जिस तरह कहानी को सीधे जवाब देने के बजाय सवालों के साथ छोड़ता है, उससे साफ है कि ‘पूजा मेरी जान’ सिर्फ एक औररिलेशनशिप ड्रामा बनकर नहीं आना चाहती, बल्कि देखने के बाद बातचीत छेड़ने का इरादा रखती है।
Check Out The Trailer:-