संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बादअब फिल्म से विक्की कौशल का लुक भी सामने आ गया है। मेकर्स ने नए पोस्टर में विक्की को एकदम रेट्रो और राउडी अंदाज में पेश किया है। पोस्टरमें अभिनेता का गुस्से से भरा चेहरा और तेवर देखते ही बन रहे हैं। उनके हाथ में सिगरेट और लाइटर नजर आ रहा है, जबकि पोस्टर के साथ लिखाकैप्शन ‘नजरें मिलेंगी लेकिन हटेंगी नहीं’ उनके किरदार के दमदार अंदाज की झलक देता है।
विक्की का यह लुक फिल्म के पुराने दौर की दुनिया के साथ पूरी तरह मेल खाता दिखाई दे रहा है। पोस्टर में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन काफी इंटेंस हैंऔर ऐसा लगता है कि उनके किरदार के भीतर काफी गुस्सा और उथल-पुथल छिपी है। भंसाली की फिल्म होने के कारण पहले से ही दर्शकों कोकहानी में ड्रामा, इमोशन और रोमांस की उम्मीद है, लेकिन विक्की का यह अवतार कहानी में एक अलग रंग जोड़ता नजर आ रहा है। अब फैंस यहजानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर उनके किरदार का रणबीर और आलिया की कहानी से क्या कनेक्शन है।
मेकर्स ने इससे पहले रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें वह विंटेज कार चलाते नजर आए थे। रणबीर का एक हाथ कार के स्टीयरिंगपर था, जबकि दूसरा जख्मी था और उसमें से खून बहता दिखाई दे रहा था। इसके बाद आलिया भट्ट के दो लुक सामने आए, जिनमें वह पुराने दौर केक्लब में बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं। उनके पोस्टर्स ने इस बात की तरफ इशारा किया कि फिल्म में उनका किरदार कैबरे डांसर के रूप में नजरआ सकता है।
अब विक्की के पोस्टर ने तीनों मुख्य किरदारों की दुनिया को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। रणबीर का घायल और इंटेंस अंदाज, आलिया काग्लैमरस रेट्रो अवतार और विक्की का गुस्सैल राउडी लुक—तीनों पोस्टर्स मिलकर फिल्म के माहौल को रहस्यमय बना रहे हैं। संजय लीला भंसाली कीइस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ नजर आएंगे, इसलिए तीनों के किरदारों के बीच की केमिस्ट्री औरटकराव को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है।
‘लव एंड वॉर’ का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी औरइसका म्यूजिक सा रे गा मा लेबल के तहत तैयार किया गया है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल मेकर्सजिस तरह एक-एक करके तीनों सितारों के लुक सामने ला रहे हैं, उससे फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब अगली झलक किसकिरदार की दुनिया का दरवाजा खोलेगी, इसका इंतजार रहेगा।