ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

 
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स' और 'हैरी पॉटर' सीरीज का हिस्सा रहीं हेलन मेकक्रोरी हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। इसकी जानकारी उनके अभिनेता पति डैमियन लुइस ने ट्वीट कर फैंस को दी। डैमियन लुइस ने हेलेन मेकक्रोरी के निधन की खबर फैंस को देते हुए लिखा-'मुझे ये बताते हुए अत्यंत पीड़ा हो रही है कि कैंसर से एक हीरो की तरह लड़ने वाली खूबसूरत हेलेन ने घर पर आखिरी सांस ली। वह अंतिम समय में अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरी रहीं। हेलेन का वैसे ही निधन हुआ जैसा उसने जीवन जिया था, बिल्कुल निडर। हमने उसे बहुत प्यार किया और हम खुशकिस्मत थे कि वह हमारे जीवन में थी। वह एक चमचमाता सितारा थी। चली जाओ प्यारी उन हवाओं में और तुम्हारा धन्यवाद!'
 
 


 
 
हेलेन मेकक्रोरी हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थी और उन्होंने अपने शानदार अभिनय की छाप हॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में छोड़ी थी। हेलेन मेकक्रोरी ने साल 2007 में अभिनेता डैमियन लुइस  शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।
 
हेलेन मेकक्रोरी  निधन की खबर ने फैंस को काफी दुखी कर दिया है। हर कोई हेलेन के निधन पर शोक जता रहा है हेलेन मेकक्रोरी का निधन हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.