ताजा खबर

वाराणसी के तुलसीपुर स्पोर्टिंग क्लब में महानवमी पर हुआ हवन, मां कामाख्या देवी की महाआरती में जुटे श्रद्धालु

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, October 20, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के तुलसीपुर स्पोर्टिंग क्लब में महानवमी के अवसर पर मां कामाख्या देवी की पूजा-अर्चना के साथ हवन किया गया। इस साल क्लब के पंडाल में मां कामाख्या देवी का स्वरूप स्थापित किया गया है। महानवमी पर विधि-विधान से हुए हवन में क्लब के सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया।

हवन की शुरुआत पंडितों ने मां कामाख्या के नाम का संकल्प लेकर की। इसके बाद हवन कुंड में आम की लकड़ी, घी, कपूर और हवन सामग्री से आहुतियां दी गईं। इस दौरान मां से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

क्लब के अध्यक्ष राजकुमार खरवार उर्फ राजू सिंह के साथ पंकज सिंह, राजू पाल, अनिल चौरसिया, कार्तिकेय भास्कर और किशन बिंद समेत सभी सदस्यों ने हवन में आहुति दी। सभी ने मां से परिवारों और समाज की खुशहाली की कामना की।

राजकुमार खरवार ने बताया कि मां कामाख्या को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। हवन संपन्न होने के बाद मां की महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां का आशीर्वाद लिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.