ताजा खबर

गौ रक्षा के संकल्प के साथ लखनऊ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, काशी में अस्सी घाट पर होगा शंखनाद

बनारस न्यूज डेस्क%3A स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौ माता की रक्षा के संकल्प के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। वे वाराणसी से ‘गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध’ का ऐलान करते हुए यात्रा शुरू की थी। वाराणसी से निकलकर वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से होते हुए लखनऊ पहुंचे हैं, जहां 11 मार्च को गौ रक्षा को लेकर एक सभा आयोजित की जाएगी।

शंकराचार्य के काशी स्थित विद्या मठ के मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि इस संकल्प को देशभर के धर्माचार्यों, गौ भक्तों और सनातन धर्म के अनुयायियों का समर्थन मिल रहा है। शंकराचार्य की इस यात्रा के समर्थन में वाराणसी में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में सभा के साथ-साथ काशी में भी समर्थन स्वरूप शंखनाद किया जाएगा। वाराणसी के अस्सी घाट पर दोपहर 2 बजे शंखनाद कर मां गंगा से शंकराचार्य के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान गंगा तट पर जयघोष भी किया जाएगा।

शंकराचार्य ने अपनी यात्रा 7 मार्च को काशी से शुरू की थी। यात्रा के दौरान वे संकट मोचन हनुमान मंदिर और चिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह जौनपुर, सुल्तानपुर और सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचे। अब 11 मार्च को होने वाली सभा में गौ रक्षा को लेकर उनके आगे के संदेश और रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।
 

Posted On:Wednesday, March 11, 2026


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.