अदिति राव हैदरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहली झलक से ही फैंस और फैशन लवर्स का दिल जीत लिया है। इंटरनेशनल रेड कार्पेट परजहां अक्सर ग्लैमरस गाउन और एक्सपेरिमेंटल आउटफिट्स देखने को मिलते हैं, वहीं अदिति ने भारतीय परंपरा को चुना और बेहद खूबसूरत ऑर्गेंज़ासाड़ी में अपना शाही अंदाज़ दिखाया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी नजर आया।
इस खास मौके पर अदिति ने डिजाइनर लेबल Jade की ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी, जिस पर गोल्ड सेक्विन और सितारा वर्क किया गया था। हल्की औरपारदर्शी साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन चोकर पेयर किया, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया। मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट स्टाइलिंग के साथअदिति ने साबित कर दिया कि सादगी भी सबसे बड़ा फैशन स्टेटमेंट हो सकती है।
सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस देसी अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने उनके लुक को “टाइमलेस ब्यूटी” और “प्योर इंडियनएलीगेंस” बताया। खास बात यह रही कि अदिति ने Cannes जैसे ग्लोबल मंच पर भारतीय हस्तशिल्प और पारंपरिक फैशन को खूबसूरती से रिप्रेजेंटकिया, जो लोगों को काफी पसंद आया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति हाल ही में गांधी टॉक्स में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह पारिवारिक मनोरंजन और शेरनी जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। कान्स 2026 में उनका यह लुक अब तक के सबसे चर्चित भारतीय फैशन मोमेंट्स में शामिल हो चुका है।
Check Out The Post:-