ताजा खबर

लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवार और छप्पर गिरे, मलबे में दबा घर का सामान

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 31, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के बड़ागांव इलाके के चकखरावन गांव में लगातार बारिश के कारण भुदसेन पुत्र वंसराज कुमार के मकान की दीवार और छप्पर गिर गए। मकान का हिस्सा गिरने से घर में रखा सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से मकान का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। हादसे के बाद परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

भुदसेन और उनके परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकारी आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि परिवार सुरक्षित घर में रह सके।

वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों का सर्वे कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों को नुकसान के आधार पर मुआवजा और राहत दी जानी चाहिए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.