करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन इस बार पर्दे पर एक ही वर्दी में हैं, लेकिन कहानी उन्हें एक ही सच के दो अलग रास्तों पर खड़ा करती है। मेघनागुलजार की फिल्म दायरा का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज हो गया है और कुछ ही मिनटों में यह साफ कर देता है कि मामला सिर्फ एक अपराध कीजांच का नहीं, बल्कि पुलिस सिस्टम के भीतर मौजूद सवालों और सच तक पहुंचने की जिद का भी है। करीना फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली केकिरदार में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार बने हैं।
ट्रेलर की शुरुआत ही एक ऐसे सीन से होती है, जो कई सवाल छोड़ जाता है। एक अपराधी को पुलिस वैन में सुनसान और अंधेरे इलाके में ले जायाजा रहा है। वह घबराकर पूछता है, “इधर क्यों लाए हैं सब?” तभी पृथ्वीराज की आवाज सुनाई देती है, “बताता हूं।” इसके बाद कहानी सीधे एक प्रेसकॉन्फ्रेंस तक पहुंचती है, जहां रमन कुमार आरोपी के एनकाउंटर की वजह बताते हैं। उनका कहना है कि आरोपी ने मौका मिलते ही भागने की कोशिशकी और पुलिस टीम पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उसे मार दिया।
लेकिन यहीं से दायरा असली सवाल खड़ा करती है—क्या यह वाकई एक एनकाउंटर था या फिर पहले से तैयार की गई पूरी योजना? करीना कपूर काकिरदार इसी सवाल का जवाब तलाशता नजर आता है। वह पीड़ित परिवार के पास पहुंचती हैं और घटना की शुरुआत से पड़ताल करती हैं। जांच केदौरान सामने आता है कि एक मां अपनी लापता बेटी की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।आगे की जांच में पता चलता है कि बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ था और इस मामले में जिस आरोपी का नाम सामने आता है, वह नाबालिग है।
इसके बाद कहानी में करीना और पृथ्वीराज के किरदार आमने-सामने आ जाते हैं। दोनों एक ही विभाग का हिस्सा हैं और दोनों का मकसद भी एक हीमामले की तह तक पहुंचना है, लेकिन उनके जांच करने का तरीका बिल्कुल अलग है। जहां रमन कुमार एक दिशा में मामले को आगे बढ़ाते दिखते हैं, वहीं अजूनी कोहली हर कड़ी को नए सिरे से जोड़ने की कोशिश करती हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मामला और पेचीदा होता जाता है और इसीबीच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT का गठन भी किया जाता है।
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस क्राइम सस्पेंस थ्रिलर में करीना और पृथ्वीराज की टक्कर कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा बनती दिखाई दे रहीहै। दोनों ही पुलिस अधिकारी हैं, दोनों के सामने एक ही अपराध है, लेकिन सच को देखने का उनका नजरिया अलग है। ट्रेलर यह बताने से बचता हैकि असली दोषी कौन है और एनकाउंटर के पीछे की सच्चाई क्या है। यही रहस्य फिल्म के लिए सबसे बड़ा हुक बनकर सामने आता है।
पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी दायरा अब 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर ने जिस तरह अपराध, पुलिसजांच और सिस्टम के भीतर के टकराव को सामने रखा है, उससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब असली सवाल यही है कि इस मामले मेंसच किसके साथ है—डीसीपी अजूनी कोहली के या डीसीपी रमन कुमार के?
Check Out The Trailer:-