साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता राघव लॉरेंस अब एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनके अब तक के फिल्मी सफर से बिल्कुल अलग है।निर्देशक रमेश वर्मा की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावीर कर्ण’ में राघव लॉरेंस महाभारत के महान योद्धा कर्ण का किरदार निभाएंगे। फिल्म के मेकर्स नेमंगलवार को उनका पहला लुक जारी किया, जिसमें अभिनेता कर्ण के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
राघव लॉरेंस को अब तक ज्यादातर एक्शन और कमर्शियल फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में देखा गया है, लेकिन कर्ण का किरदार उनके लिए एकनई चुनौती होने वाला है। निर्देशक रमेश वर्मा इससे पहले ‘राक्षसुडु’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ऐसे में इस बार उनकामाइथोलॉजिकल कहानी के साथ जुड़ना भी खास माना जा रहा है। फिल्म के पहले लुक में राघव का लुक योद्धा वाले अंदाज में नजर आ रहा है, जो कहानी के भव्य पैमाने की झलक देता है।
राघव लॉरेंस ने फिल्म का पोस्टर अलग-अलग भाषाओं में शेयर करते हुए कर्ण का किरदार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता ने कहा किमहाभारत के इतने महान किरदार को निभाने का मौका मिलना उनके लिए बेहद खास है और वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने निर्देशक रमेश वर्मा का शुक्रिया भी अदा किया और फैंस से फिल्म के लिए अपना आशीर्वाद और सपोर्ट देने की अपील की। अभिनेता के लिए यह भूमिका इसलिए भी अहम है क्योंकि कर्ण भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे चर्चित और जटिल किरदारों में से एक हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘महावीर कर्ण’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म कोतमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। कहानी में कर्ण के दौर, उस समय के राज्यों, योद्धाओं और युद्ध केदृश्यों को भव्य अंदाज में पेश किया जाएगा। लाइव-एक्शन के साथ बड़े स्तर पर वीएफएक्स का इस्तेमाल भी किया जाएगा, जिससे फिल्म कीदुनिया को ज्यादा शानदार और सिनेमाई बनाने की कोशिश होगी।
फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ऐसे में कर्ण की कहानी को बड़े पर्दे पर किस अंदाज में पेश किया जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा। राघव लॉरेंस का पहला लुक सामने आने के बाद अब फिल्म की बाकी कास्ट और आगे आने वाली झलकियों का इंतजार बढ़गया है।
‘महावीर कर्ण’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।