विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर एक ऐसी प्रेम कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें यादें, बिछड़ना, नई शुरुआत और अधूरी मोहब्बत की कसक एक साथ नजर आती है। भावनाओं से भरपूर इस कहानी में तीन किरदारों कीजिंदगी एक-दूसरे से ऐसे जुड़ती है कि हर मोड़ पर रिश्तों की नई परत खुलती दिखाई देती है।
ट्रेलर की शुरुआत चंदर और सुधा की मुलाकात से होती है, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। दोनों के बीच खूबसूरत पल साझा होते हैं, लेकिनहालात उन्हें अलग कर देते हैं। सुधा के जाने के बाद चंदर अपनी यादों में उलझा रहता है और उसकी जिंदगी जैसे ठहर सी जाती है। इसी दौरान प्रीतिकी एंट्री होती है, जो चंदर को फिर से जिंदगी और प्यार पर भरोसा करना सिखाने की कोशिश करती है।
कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब प्रीति चंदर से सवाल करती है कि अगर एक दिन अचानक सुधा वापस आ गई तो क्या होगा। यह सवाल सिर्फ चंदर ही नहीं, दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर देता है। ट्रेलर के आखिर में सुधा की वापसी कहानी को और रहस्यमय बना देती है, जिससे यहजानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि आखिर चंदर अपने अतीत और वर्तमान में किसे चुनेगा।
'मुसाफिर कैफे' रिश्तों की उलझनों, अधूरी भावनाओं और दूसरे मौके की कहानी लेकर आ रही है। विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की तिकड़ी ट्रेलर में प्रभावशाली नजर आ रही है। इमोशनल संवाद, सुकून देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक और दिल को छू लेने वाली कहानी इस सीरीज कोइस महीने ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली चर्चित पेशकशों में शामिल कर रहे हैं।
Check Out The Trailer:-