दिग्गज अभिनेता सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। अब अभिनेता ने आज शुक्रवार की सुबह एक पोस्ट शेयर करसोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसमें अभिनेता ने एक संदेश लिखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार सुबह 1 बजकर 11 मिनट पर एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें अभिनेता कैमरे कीतरफ देखते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। अभिनेता नीली टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं और उनके पीछे टेबल पर अभिनेता का पोस्टर भी रखा हुआ है, जोपूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है। इस ट्वीट को करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान और बनाएगाउन्हींको उनके हुनर का पहलवान। अंग्रेजी में आप अनुवाद कर सकते हैं।’
इस ट्वीट के आते ही कि नेटिजंस की प्रतक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा की अभिनेता की आगामी फिल्म गलवान का पोस्टर। वहीं एक अन्ययूजर ने कहा कि वो सलमान खान के विचार से सहमत हैं कि मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा और यूजर ने कहा कि वाह, भाईजानका पोस्टर आग नहीं जलवा है।
सलमान खान को आखिरी बार ‘सिकंदर’ फिल्म में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अबअभिनेता की आगामी फिल्म गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित होगी, जिसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे। इस फिल्म केआधिकारिक पुष्टि का फैंस को इंतजार है।