बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आज़मी जल्द ही दर्शकों को एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। उन्हें फिल्म 'आवारापन 2' में कास्ट किया गया है, जहां वह मुख्य निगेटिव किरदार 'नफीसा' का रोल निभाएंगी। खास बात यह है कि अपने लंबे और शानदार करियर में शबाना पहली बार एक पूरी तरह से विलेन के किरदार में दिखाई देंगी। इस खबर के सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए शबाना आज़मी के नाम का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 'नफीसा' का किरदार शुरू से ही शबाना को ध्यान में रखकर लिखा गया था। मेकर्स का मानना है कि उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार एक्टिंग इस किरदार को एक अलग ही पहचान देगी। फैंस भी अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि शबाना इस नए अवतार में क्या कमाल दिखाती हैं।
शबाना आज़मी ने अपने करियर में कई यादगार और मजबूत किरदार निभाए हैं, लेकिन निगेटिव रोल में उन्हें देखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। उनकी एंट्री से फिल्म की कहानी में और ज्यादा ड्रामा और सस्पेंस जुड़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म के मुख्य पात्रों के लिए बड़ी चुनौती बनने वाला है।
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पटानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2007 में आई 'आवारापन' की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जिसे आज भी उसके इमोशनल प्लॉट और शानदार म्यूजिक के लिए याद किया जाता है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।