ताजा खबर
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी, जानें ईंधन के रेट   ||    Ixigo IPO की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों की हुई मौज, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग   ||    हम 7 लाख महीना कमा, 3 लाख बचा लेते हैं, बाकी कहां खर्चें? कपल की पोस्ट पर सजेशंस की बाढ़   ||    भारत-पाकिस्तान और चीन…किसके पास किससे ज्यादा परमाणु हथियार? SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा   ||    लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग के कारण 1,200 से अधिक निवासियों को निकाला गया   ||    ऑस्ट्रेलिया जा रहे विमान के इंजन में आग लगी, न्यूज़ीलैंड में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई   ||    खालिस्तानी हत्या की कथित साजिश के मामले में भारतीय नागरिक ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया   ||    भारत ने परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया, जबकि चीन ने शस्त्रागार का विस्तार ...   ||    अमेरिकी किशोर ने माता-पिता की हत्या की, अधिकारी को गोली मारी; गोलीबारी की तस्वीरें बॉडीकैम पर कैद   ||    लॉकी फर्ग्यूसन की उल्लेखनीय उपलब्धि: अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए चार मेडन बॉल डाले   ||   

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट किया जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 11, 2024

मुंबई, 11 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज आंधी से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण अलग-अलग हादसों में कुल 23 लोग घायल हुए हैं। हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटा के बीच दर्ज की गई। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण 9 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है। सड़कों पर पेड़ गिरने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पेड़ गिरने से जुड़े 152, इमारतों को नुकसान पहुंचने से जुड़े 55 और पावर कट से जुड़े 202 कॉल रिसीव हुए हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 13 राज्यों में बारिश, गरज और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा उत्तराखंड, तमिलनाडु, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 12 और 13 मई को भी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

12 मई को 7 राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी में तेज बारिश का अनुमान है। साथ ही, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीँ, गुजरात में उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। 13 मई को 6 राज्यों में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने का अनुमान है। 3 राज्यों केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होगी। साथ ही, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी चलेगी। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.