ताजा खबर
लखनऊ-वाराणसी में फिर लौट आया कोरोना, बीएचयू के 2 स्टाफ पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट   ||    दलित छात्र पर हमले के मामले में नगर निगम सुपरवाइजर को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने 5 जून की तारीख तय की   ||    क्या पाकिस्तान का ‘मुरीदके एयरबेस’ भी था भारत के निशाने पर? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा   ||    ट्रंप प्रशासन ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर क्यों लगाई रोक? विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई करना हुआ म...   ||    ‘पुतिन आग से खेल रहे हैं…’, रूस-यूक्रेन वाॅर को लेकर भड़के ट्रंप की चेतावनी   ||    ‘मुहाजिरों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाइए…’, पाकिस्तानी नेता ने पीएम मोदी से किया अनुरोध   ||    ‘पुतिन आग से खेल रहे हैं…’, रूस-यूक्रेन वाॅर को लेकर भड़के ट्रंप की चेतावनी   ||    क्या है FATF? जिसकी ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान को फिर से शामिल कराना चाहता है भारत   ||    एलन मस्क के सबसे ताकतवर रॉकेट स्‍टारशिप की 9वीं टेस्‍ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्‍च, चंद मिनटों बाद हुई...   ||    चेन्नई के थीम पार्क में जाॅय राइड फंसी, 3 घंटे तक हवा में फंसे रहे 30 लोग   ||    Weather 28 May 2025: मुंबई में मानसून का कहर जारी, आज भारी बारिश की संभावना; पढ़ें अपडेट्स   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 28 मई 2025: संजय झा की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमं...   ||    LIVE Covid Updates: बिहार में पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट, 100 मीटर के दायरे में रहने वालों की होगी क...   ||    Eid-Ul-Adha 2025: क्या है ईद-उल-अजहा का इतिहास, कैसे शुरू हुई कुर्बानी? भारत में कब मनाई जाएगी   ||    क्या है कावेरी इंजन? जिसका रूस में चल रहा परीक्षण, तेजस जैसे फाइटर जेट को मिलेगी शक्ति   ||    Fact Check: क्या कर्नल सोफिया कुरैशी ने वैभव सूर्यवंशी के साथ खिंचवाई फोटो? जानें दावे की सच्चाई   ||    28 मई का इतिहास: जानिए इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    Budh Gochar: वाणी-व्यापार के स्वामी ने किया नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगा इन 3 राशियों का जलवा   ||    IPL 2025: RCB ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका, बना दिया धांसू रिकॉर्ड   ||    IPL 2025: फाइनल के लिए अब इस टीम से भिडे़गी RCB, तय हो गया प्लेऑफ का शेड्यूल   ||    +++ 

कर्नाटक विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर हंगामा, 18 BJP विधायक 6 महीने के लिए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 21, 2025

मुंबई, 21 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक विधानसभा में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने के मामले में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। आर अशोक के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने आरक्षण बिल की कॉपी फाड़कर स्पीकर की ओर फेंक दी। इसके बाद स्पीकर यूटी खादर ने मार्शलों को बुलाकर हंगामा कर रहे विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। साथ ही भाजपा के 18 विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही से 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया।हंगामे के बीच सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी 100% बढ़ाने का बिल पास कर दिया। विधेयक को कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच.के. पाटिल ने पेश किया। इसके पारित होने से मुख्यमंत्री का वेतन 75 हजार रुपए से बढ़कर 1.5 लाख रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। विधान परिषद के सभापति और विधानसभा अध्यक्ष का वेतन 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए हो जाएगा।

20 मार्च को सरकार ने कर्नाटक विधानमंडल वेतन, पेंशन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2025 और कर्नाटक मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दी। इन विधेयकों के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों (MLAs) की सैलरी में 100% बढ़ाई गई है। विधायकों के अलावा कर्नाटक मंत्री वेतन और भत्ता अधिनियम, 1956 में भी संशोधन किया गया है। इसके जरिए मंत्री का वेतन 60 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए किया जाएगा। वहीं, सप्लीमेंट्री अलाउंस 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हो सकता है। अभी मंत्रियों को HRA के रूप में मिलने वाले 1.2 लाख रुपए बढ़कर 2 लाख रुपए हो सकते हैं। साथ ही विधायकों की मंथली सैलरी ₹40 हजार से बढ़कर ₹80 हजार हो जाएगी। मुख्यमंत्री की सैलरी ₹75 हजार से बढ़कर ₹1.5 लाख प्रति माह होगी। अन्य भत्ते जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और संपत्ति भत्ते में भी बढ़ोतरी होनी है। यह फैसला विधानसभा में 21 मार्च को पारित हो गया, जिससे राज्य के खजाने पर सालाना लगभग ₹10 करोड़ का बोझ पड़ेगा। राज्य सरकार ने कहा कि विधायकों के खर्च बढ़ गए हैं और यह संशोधन 2022 में तय हर पांच साल में वेतन संशाेधन की नीति के तहत किया गया है। हालांकि, विपक्ष और कुछ लोगों ने इसे जनता के लिए खजाना खाली होने के दावों के बीच नेताओं के लिए अनुचित लाभ बताया है। वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में 31 विधायकों के पास 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। जिसके साथ राज्य भारत के सबसे अमीर विधायकों की सूची में सबसे ऊपर है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के साथ राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.