ताजा खबर
बाबतपुर एयरपोर्ट पर नकली दुल्हन का ड्रामा, अपहरण का झूठा आरोप लगाकर ठगने की कोशिश   ||    चिरईगाँव में बाढ़ के बाद गंदगी का ढेर, ग्रामीणों ने मांगी सफाई और स्वास्थ्य शिविर की सुविधा   ||    परमसुन्दरी का ट्रैलर रिलीज़ हुआ   ||    राव बहादुर का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ!!   ||    शेरशाह ने 4 साल पुरे किये   ||    जॉली एलएलबी 3 का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला को शादी की 11वीं सालगिरह पर किया याद, भावुक पोस्ट वा...   ||    ट्रंप ने 90 दिनों के लिए क्यों बढ़ाई चीन पर टैरिफ की सीमा? डेडलाइन बढ़ाना मजबूरी या जरूरी   ||    निमिषा प्रिया की\ फांसी से जुड़ा बड़ा अपडेट, मृतक का परिवार सुलह के लिए नहीं है तैयार   ||    अमेरिका ने BLA को घोषित किया आतंकी संगठन, आसिम मुनीर की अपील का ट्रंप पर दिखा असर   ||    FASTag Annual Pass: बस 3 दिन और…टोल टैक्स से छुट्टी, 3000 के पास को कैसे करें एक्टिवेट?   ||    Independence Day के लिए 15 अगस्त को ही क्यों चुना? भारत की आजादी के जश्न की इनसाइड स्टोरी   ||    परिवहन मंत्रालय ने फ्री की 200 ट्रिप, आखिर कैसे होगी एक ट्रिप की गिनती? यहां समझें इसका पूरा समीकरण   ||    जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए कमेटी का गठन, लोकसभा स्पीकर ने किया ऐलान   ||    12 अगस्त का इतिहास: भारतीय और विश्व पटल पर महत्वपूर्ण घटनाएँ   ||    Fact Check: क्या भारतीय डाक सचमुच रजिस्टर्ड पोस्ट को समाप्त कर रहा? जानें वायरल दावे का सच   ||    आज की रात तक बेहद सतर्क रहें ये 3 राशियां, हो सकती है गंभीर समस्या   ||    कब, कहां होगा Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान? जानें लेटेस्ट अपडेट   ||    ना Roman Reigns ना The Rock, ये हैं WWE में John Cena के फेवरेट विरोधी? खुद किया खुलासा   ||    डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    +++ 

वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 387 लोगो की हुई मौतें, 180 लोग लापता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 5, 2024

मुंबई, 05 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल के वायनाड में 29 जुलाई की देर रात बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 387 पहुंच गई है। इनमें से 172 की पहचान हुई है। 180 लोग अब भी लापता हैं। सर्च ऑपरेशन का आज 7वां दिन है। PTI के मुताबिक, वायनाड के चूरलमाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल की स्टाफ नीतू जोजो इस हादसे की पहली इनफॉर्मर थीं। उन्होंने इमरजेंसी सर्विस को सबसे पर अलर्ट कर मदद की गुहार लगाई थी। नीतू ने डॉ. शानावास पल्लियाल को भी फोन किया था, जो उसी हॉस्पिटल में डिप्टी जनरल मैनेजर हैं, जहां नीतू काम करती थीं। डॉ. पल्लियाल ने बताया कि 29 जुलाई को पहली लैंडस्लाइड के बाद नीतू का कॉल आया। उन्होंने घबराते हुए कहा, हमारे घरों में पानी भर गया है। मलबा आ रहा है। आसपास के 5-6 परिवार के घर तबाह हो गए हैं। इसके बाद दूसरी लैंडस्लाइड में उनसे कनेक्शन टूट गया। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। उनका शव मिला है। वायनाड में लगातार छुट्टियों के बाद आज से स्कूल खुल गए। हालांकि जिन स्कूलों में राहत शिविर चल रहे हैं वहां छुट्टी जारी रहेगी। मलप्पुरम जिले में भी राहत कार्यों के कारण स्कूलों में भी छुट्टियां घोषित की गई हैं।

तो वहीं, वायनाड के चूरलमाला में रहने वाले 42 वर्षीय मंसूर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, मैं उस दिन अपने घर पर नहीं था। मैंने एक ही रात में परिवार के 16 सदस्यों को खो दिया। अब तक 4 ही लोगों की बॉडी मिली है। बेटे की बॉडी मिली है। बेटी समेत 12 लोग लापता हैं। मंसूर ने आगे कहा कि इस घटना में मेरा परिवार, मेरा घर, सब कुछ चला गया। अब मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। मैं फिलहाल अपने भाई नासिर के साथ रह रहा हूं। लैंडस्लाइड वाली जगह से दूर रहने वाले​ मंसूर के भाई नासिर ने बताया कि घटना से पहले अधिकारियों की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। जब जलस्तर बढ़ रहा था, तो मैंने अपने भाई के परिवार को कहा कि वे मेरे घर आ जाएं। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन इस त्रासदी में अब सब कुछ खत्म हो गया।

आपको बता दें, लैंडस्लाइड के बाद सोमवार को सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। चालियार नदी में सर्च किया जा रहा है। छह टीमें मुंडक्कई, चूरलमाला और सामलीमट्टम में सर्च ऑपेरशन चला रहे हैं। मौसम विभाग ने केरल के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मछुआरों और तटीय क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वायनाड में कुल 53 राहत शिविरों में 6759 लोग रह रहे हैं। इनमें 1983 परिवार, पुरूष 2501, महिला 2677, प्रेगनेंट महिलाएं 20 और 1581 बच्चे शामिल हैं। साथ ही, केरल के मंत्री एके ससींद्रन ने कहा, हमने लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके को 6 जोन में बांटा है। हर जोन में 40 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.