ताजा खबर
मालिक का टाइटल ट्रैक राज करेगा मालिक हुआ रिलीज़!   ||    सरज़मीं का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    सलमान खान की पोस्ट में मचाई हलचल, क्या गलवान वैली का फर्स्ट लुक है   ||    अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई हुई   ||    रिद्धि कुमार का सपना: संजय लीला भंसाली की फिल्म में रेखा का किरदार निभाना चाहती हैं   ||    वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, प्रशासन अलर्ट मोड पर   ||    वाराणसी में M.Sc छात्रा की हत्या, प्रेमी ने होटल में गला रेतकर की वारदात   ||    डोटासरा में दिखा रावण जैसा अहंकार? मंत्री झाबर सिंह खर्रा का तीखा हमला   ||    कैसी है 1312336 फीट ऊंचाई पर स्पेस स्टेशन में शुभांशु शुक्ला की लाइफ? खुद एस्ट्रोनॉट ने बताया   ||    कोविड नहीं तो क्यों आ रहे हार्ट अटैक? अब जीनोम स्टडी तलाशेगी सच, जानें इसके बारे में सब कुछ   ||    मुहर्रम में ताजिये को बनाने में कितना आता है खर्च? क्या हैं लंबाई को लेकर नए निर्देश   ||    कैसी है 1312336 फीट ऊंचाई पर स्पेस स्टेशन में शुभांशु शुक्ला की लाइफ? खुद एस्ट्रोनॉट ने बताया   ||    अंतरिक्ष में शुभांशु शुक्ला ने ऐसे मनाई अपनी छुट्टी, जानें कैसा रहा ISS पर 7वां दिन   ||    दिल्ली में आंधी-तूफान की चेतावनी, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट   ||    अमेरिका दे भविष्य में हमला न करने की गारंटी, ईरान ने बातचीत के लिए रख दी शर्त   ||    ट्रंप के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ से भारत को फायदा होगा या नुकसान? अमेरिकन संसद में हुआ पास   ||    यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं रूस, पुतिन और ट्रंप के बीच जंग को लेकर जानें क्या बातचीत हुई?   ||    ईरान को अमेरिका का तगड़ा झटका, एक अरब डॉलर के तेल व्यापार पर लगा दिए नए प्रतिबंध   ||    अमेरिका में शिकागो में नाइट क्लब के बाहर जमा भीड़ पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत और 14 घायल   ||    Fact Check: तस्वीर को टच करें और आपको मिलेगा कैशबैक, सोशल मीडिया पर कई फर्जी पोस्ट हो रहे वायरल   ||    +++ 

मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह राज्य की कानून व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर हिंसा पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह राज्य की कानून व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकता है। अदालत ने यह टिप्पणी मणिपुर ट्राइबल फोरम दिल्ली के एडवोकेट कोलिन गोंजाल्वेज की दलील पर की। गोंजाल्वेज ने कहा कि सरकार ने पिछली सुनवाई में हिंसा रोकने का भरोसा दिया था। मई में 10 मौतें हुई थीं, संख्या 110 पहुंच गई। हालांकि सरकार की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मणिपुर हिंसा में 142 लोगों की जान गई है। 5,995 केस दर्ज किए गए हैं। गोंजाल्वेज की दलील पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, आपके अविश्वास के बावजूद हम राज्य की कानून व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं। यह राज्य और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि आप हमारे पास ठोस समाधान लेकर आइए। अदालत मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई करेगी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मणिपुर सरकार की ओर से राज्य की स्टेटस रिपोर्ट पेश की। पिछली सुनवाई में अदालत ने उन्हें रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। SG मेहता ने कहा, हम यहां मणिपुर के लोगों के लिए मौजूद हैं। याचिकाकर्ताओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ इस मामले को उठाना चाहिए, क्योंकि कोई भी गलत जानकारी राज्य के हालात को और बिगाड़ सकती है। राज्य और सरकार की कोशिशों के चलते स्थितियां सामान्य हो रही हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर ट्राइबल फोरम के वकील गोंजाल्वेज को रिपोर्ट सौंपी और कहा, आप इस रिपोर्ट को एक बार पढ़िए। हमें ठोस सुझाव दीजिए। हम आपके सुझाव SG को देंगे। उन्हें भी विचार करने दीजिए।

एडवोकेट गोंजाल्वेज ने कहा, मणिपुर में हर कोई कुकी समुदाय के खिलाफ है। इस पर CJI ने कहा- हम नहीं चाहते हैं कि इस अदालत का इस्तेमाल राज्य में जारी हिंसा को भड़काने या फिर मौजूदा समस्याओं को बढ़ाने के लिए किया जाए। हम सुरक्षा व्यवस्था या फिर कानून-व्यवस्था को नहीं चलाते हैं। अगर आपके पास कोई सुझाव है तो हमें बताइए। यह मानवीयता से जुड़ा मुद्दा है। साथ ही राज्य में इंटरनेट बैन जारी रहेगा या नहीं, इस मामले में भी कल सुनवाई होगी। राज्य में हिंसा भड़कने के बाद 3 मई को इंटरनेट बैन किया गया था। मणिपुर हाईकोर्ट ने 7 जुलाई को राज्य सरकार को आदेश दिया था कि इंटरनेट बैन आंशिक तौर पर हटा दिया जाए। इसके जवाब में राज्य सरकार ने याचिका दाखिल की थी।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.