ताजा खबर
टैरिफ वॉर में भारत की एंट्री! चीन को लगेगा तगड़ा झटका, इस इंडस्ट्री पर पड़ेगा असर   ||    झुकेगी नहीं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी! फंडिंग रोकने पर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ उठाया बड़ा कदम   ||    ‘न्याय होगा, हिंसा करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी’, हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी पर FBI निदेशक काश ...   ||    क्या AI से हो जाएगा सभी बीमारियों का खात्मा? जानें क्या कहते हैं गूगल डीपमाइंड के CEO   ||    ट्रंप के दबाव के आगे झुक गए पुतिन? 3 साल में पहली बार यूक्रेन को दिया ये बड़ा ऑफर   ||    282 यात्रियों में मचा हड़कंप! डेल्टा एयरलाइंस के प्लेन में लगी भयानक आग, देखें डराने वाला वीडियो   ||    विंग कमांडर पर हमला मामले में नया मोड़, मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस बोली- दोनों तरफ से…   ||    50 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, गिरेगी बिजली, अगले 7 दिनों तक होगी बारिश, इन 11 राज्यों में ही...   ||    पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में 3 दिन का राजकीय शोक, सरकारी भवनों पर झुका रहेगा तिरंगा   ||    गूगल की मोनोपॉली खत्म! स्मार्ट TV के लिए बना नया नियम, लगेगी 20 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी   ||    दिल्ली-NCR में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा; अगले 5 दिन कैसा रहे...   ||    ‘सिविल सर्वेंट का राजनेताओं-बिजनेसमैन से गठजोड़ खतरनाक’, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की चेतावनी   ||    22 अप्रैल का इतिहास: विश्व पृथ्वी दिवस से लेकर ऐतिहासिक घटनाओं तक की झलक   ||    Mangalwar Upay: अगर हर वक्त सताता है किसी चीज का भय तो मंगलवार को करें ये काम, बजरंगबली की कृपा से द...   ||    Fact Check: क्या राहुल गांधी ने कहा 'हिंदू धर्म हमारा नहीं है?', जानें वायरल वीडियो का पूरा सच   ||    IPL 2025 Points Table: KKR को हराकर GT की पॉइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार, कोलकाता की हालत हुई पतली   ||    IPL 2025: पॉइंट्स टेबल की टॉपर गुजरात इस मामले में है फिसड्डी, धोनी की CSK टीम का दबदबा   ||    IPL 2025 के बीच ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, इस खास अवॉर्ड को जीतने से चूके   ||    Stock Market में आज इन 5 शेयरों पर रहेगा फोकस, सामने आई हैं बड़ी खबरें   ||    Highest FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर कुछ ज्यादा ऑफर कर रहे ये बैंक, 8.10% तक मिल रहा ब्याज   ||    +++ 

वक्फ संशोधन विधेयक ईद के बाद संसद में होगा पेश, ओवैसी ने कहा, इससे मस्जिदों पर खतरा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 17, 2025

मुंबई, 17 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। वक्फ संशोधन बिल ईद के बाद मौजूदा बजट सत्र में पेश किया जा सकता है। ये सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार का कहना है कि ईद के बाद इस बिल को संसद में चर्चा के लिए लाया जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 21 मार्च को लोकसभा में गिलोटिन लाया जाएगा। जिससे बिना चर्चा के बचे हुए मंत्रालयों की अनुदान मांगों को पारित किया जा सके। इसके बाद वित्त विधेयक पारित कराया जाएगा। इधर, सोमवार को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। ओवैसी ने कहा, हम इस बिल का विरोध करते हैं। बिल में प्रावधान है कि कल कोई यह कहता है कि यह मस्जिद नहीं है और कलेक्टर जांच बैठा देते हैं तो जांच पूरी होने तक मस्जिद हमारी संपत्ति नहीं होगी। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 का मकसद डिजिटलीकरण, बेहतर ऑडिट, बेहतर पारदर्शिता और अवैध रूप से कब्जे वाली संपत्तियों को वापस लेने के लिए कानूनी सिस्टम में सुधारों को लाकर इन चुनौतियों को हल करना है।

दिल्ली स्टेट हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, सबसे पहले तो मैं समझ नहीं पा रही हूं कि इस विरोध का मतलब क्या है? सभी महत्वपूर्ण दलों को जेपीसी में जगह दी गई है और शामिल किया गया है। एआईएमआईएम के ओवैसी साहब भी शामिल हैं। सभी के सुझाव लिए गए हैं। जो लोग विरोध कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने वास्तव में (विधेयक) पढ़ा है। आप न तो इसे पढ़ने के लिए तैयार हैं और न ही आप इस पर बहस करना चाहते हैं। आप केवल बदतमीजी करना चाहते हैं। यह मनमानी नहीं चलेगी। वहीं, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने बताया कि संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को करीब 5 करोड़ मुसलमानों ने ई-मेल के माध्यम से अपनी राय बताई, लेकिन सबकुछ नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने इस बात को दोहराया कि यह विधेयक पारित हुआ तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल (यू) जैसे भाजपा के सहयोगी दलों को न्योता नहीं दिया गया है। पर्सनल लॉ बोर्ड पहले 13 मार्च को धरना देने वाला था। उस दिन संसद में संभावित छुट्‌टी के चलते कई सांसदों ने अपनी उपस्थिति को लेकर असमर्थता जताई, जिसके बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया। साथ ही, वक्फ बिल के संशोधन के लिए JPC के चेयरमैन और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर वे वक्फ संशोधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं, तो कहीं न कहीं वे देश के लोगों में नफरत पैदा करने और संसद के कानून बनाने के अधिकार को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को भ्रमित करने और मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके द्वारा उठाया गया यह कदम लोकतांत्रिक नहीं है।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.