ताजा खबर

गंगा पुल से 42 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर शाम तक नहीं मिला कोई सुराग; परिवार में मचा कोहराम

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, November 10, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: चौबेपुर के सरसौल-बलुआ गंगा पुल से सोमवार दोपहर एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर गंगा में तलाश शुरू कराई गई। काफी देर तक अभियान चलने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया। वहीं, घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक, चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी सुशील कुमार चौबे उर्फ टिप्पू सोमवार दोपहर करीब एक बजे सरसौल-बलुआ पुल पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कराई।

सुशील कुमार चौबे स्वर्गीय राम अवतार चौबे के इकलौते बेटे हैं। वह चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र की मारूफपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले पट्टी गांव के रहने वाले हैं। परिवार में उनकी मां गिरिजा देवी, पत्नी रिंकी चौबे, बेटा शिवम और बेटी पिक्कू हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।

बलुआ घाट पर जुटे ग्रामीण और परिजन

घटना की खबर फैलते ही बलुआ घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में सुशील की तलाश की। परिवार के लोग भी घाट पर मौजूद रहे और उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा में युवक के छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला था और पुलिस की निगरानी में खोज जारी थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.