ताजा खबर

खराब मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर, रांची की चार इंडिगो फ्लाइट्स वाराणसी और लखनऊ डायवर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, September 26, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: रांची में लगातार बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर साफ देखने को मिला। रांची आने वाली इंडिगो की चार फ्लाइट्स को वाराणसी और लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। शुक्रवार को पुणे और दिल्ली से रांची आ रही दो फ्लाइट्स वाराणसी उतारी गईं, जबकि गुरुवार रात बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली दो फ्लाइट्स को लखनऊ भेजा गया।

पुणे से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6484 सुबह करीब 9:15 बजे 163 यात्रियों और सात क्रू मेंबर्स के साथ वाराणसी में उतरी। एटीसी की मंजूरी के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को विमान से उतारकर उनका सामान सौंप दिया गया और रांची पहुंचाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट और दूसरे परिवहन की व्यवस्था की गई। इस विमान में एक शव भी था, जिसे विमान में ही रखा गया। फ्लाइट पहले पुणे लौटेगी और अगले दिन शव को लेकर रांची पहुंचेगी।

दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6370 भी सुबह करीब 10:15 बजे 216 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ वाराणसी पहुंची। इस फ्लाइट में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे। करीब 12:40 बजे विमान रांची के लिए रवाना हुआ। 216 यात्रियों में से 64 ने वाराणसी में उतरने का विकल्प चुना, जबकि बाकी यात्री आगे रांची के लिए रवाना हुए।

गुरुवार रात बेंगलुरु से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 221 रात 9:45 बजे लखनऊ में उतरी और रात 11:30 बजे दिल्ली लौट गई। वहीं दिल्ली से रांची जा रही 6ई 5023 रात करीब 10:20 बजे लखनऊ पहुंची। इस फ्लाइट को वहीं रद्द कर यात्रियों को होटल में ठहराया गया। शुक्रवार को यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। खराब मौसम के चलते डायवर्जन और फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.