Posted On:Friday, August 7, 2026
बनारस न्यूज डेस्क: सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर गुरुवार देर रात गैस सिलेंडर लदे वाहन में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गैस सिलेंडर लदा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और करीब 50 सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। हाईवे पर सिलेंडर फैले देख राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में अभियाकला डायवर्जन के पास हुआ। सुलतानपुर शहर के नार्मल चौराहा स्थित एलपीजी एचपी गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडर लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था। बताया गया कि चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था और लघुशंका के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गैस सिलेंडर लदे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखे दर्जनों सिलेंडर सड़क पर गिरकर दूर-दूर तक फैल गए। सिलेंडर देखकर आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से हटने लगे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश की गई। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वाराणसी के लाट भैरव मंदिर का डांस वीडियो निकला AI जनरेटेड, पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश का दावा
वाराणसी के सुजाबाद में बारिश के बाद भी जलजमाव, गंदे पानी और गड्ढों से लोग परेशान
वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पेंटर गिरफ्तार, रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया
सना रईस खान की बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा, रवीना टंडन से इरफान पठान तक ने बढ़ाई महफिल की रौनक
स्टार या ब्रांड नहीं, मैं हमेशा एक एक्टर रहूंगा’, राजकुमार राव ने बताया फिल्मों को लेकर अपना सीधा नजरिया
हिमेश रेशमिया ने पहली बार छेड़ा गरबा का सुर, ‘जय अंबे बोल’ पर आयुष्मान-शरवरी का दिखा धमाकेदार अंदाज
वाराणसी में बारिश थमी तो बदला मौसम, गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा; घाटों का टूटा संपर्क
‘कहाँ शुरू कहाँ खत्म’ की OTT एंट्री, JioHotstar पर दिखेगी ध्वनि भानुशाली-आशिम गुलाटी की लव स्टोरी
‘नई नवेली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, यामी गौतम के नए अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता, बहू है या डायन?
वाराणसी में घटा गंगा का जलस्तर, फिर भी घाटों पर बाढ़ जैसे हालात; नाव संचालन पर रोक
विद्या बालन और आर. बाल्की 17 साल बाद फिर साथ, नई तमिल फिल्म से मचाएंगे हलचल
‘धूड’ का टीज़र आउट, राजस्थान के रेगिस्तान से निकलकर देशभर के सिनेमाघरों तक पहुंचेगी कहानी
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में, 187 भवन हटे; दिसंबर तक तैयार होगा सुगम मार्ग
Posted On:Monday, October 5, 2026
मदनपुरा वार्ड 78 की गली में धंसी पटिया बनी परेशानी, बारिश में जलभराव से बढ़ रही दिक्कत
गंगा का जलस्तर बढ़ते ही तेज हुई धारा, अस्सी घाट पर नावों के संचालन को लेकर सुरक्षा की चिंता
Posted On:Saturday, October 3, 2026
वाराणसी में सड़क धंसने से बना 5 फीट गहरा गड्ढा, रात में अंधेरे के कारण बढ़ा खतरा
वाराणसी में पुल के बीम से टकराया 200 टन का बॉयलर, 308 पहियों वाला मेगा ट्रेलर बाल-बाल बचा
Posted On:Friday, October 2, 2026
दुबई जाने से पहले एयरपोर्ट की पार्किंग में सो गया यात्री, समय से पहुंचने के बावजूद छूट गई फ्लाइट
Posted On:Thursday, October 1, 2026
वाराणसी में 7 अक्टूबर को बीजेपी की बड़ी जनसभा, नितिन नबीन-योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer