‘हनु-मान’ की शानदार सफलता के बाद निर्देशक प्रशांत वर्मा का सिनेमाई यूनिवर्स एक और दिलचस्प अध्याय की ओर बढ़ रहा है। उनकी अगलीफिल्म महाकाली को लेकर पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है और अब अक्षय खन्ना के किरदार ने इसे और खास बना दिया है। आरकेडी स्टूडियोज कीरहस्यमयी पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि 24 अगस्त को अभिनेता के शुक्राचार्य अवतार की पहली झलक सामने आ सकती है।
महाकाली में अक्षय खन्ना पुराणों में असुरों के गुरु माने जाने वाले शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता इस किरदार के लिए जिस तरह केट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे हैं, उसकी झलक पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुकी है। ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार मौजूदगी के बाद अक्षय को इस बिल्कुलअलग रूप में देखना दिलचस्प होगा। उनका गंभीर और रहस्यमयी लुक किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा रहा है।
शुक्राचार्य भारतीय पौराणिक कथाओं का एक बेहद महत्वपूर्ण पात्र हैं और ऐसे किरदार को अक्षय खन्ना जैसे अनुभवी अभिनेता द्वारा निभाया जानाअपने आप में खास है। माना जा रहा है कि फिल्म में उनके व्यक्तित्व का गंभीर और प्रभावशाली पक्ष देखने को मिलेगा। वहीं प्रशांत वर्मा की वर्ल्डबिल्डिंग और भव्य विजुअल ट्रीटमेंट इस पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर एक अलग अनुभव दे सकता है।
‘हनु-मान’ के बाद प्रशांत वर्मा ने अपने सिनेमाई यूनिवर्स को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। अब महाकाली के जरिए वह किस तरह कीदुनिया रचते हैं, यह देखने के लिए फैंस बेसब्र हैं। 24 अगस्त का संभावित रिवील सिर्फ अक्षय खन्ना के नए अवतार की झलक नहीं देगा, बल्किफिल्म की दुनिया, उसके पैमाने और विजुअल अंदाज के बारे में भी संकेत दे सकता है।
आरके दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और रिवाज रमेश दुग्गल के प्रोडक्शन में आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही महाकाली के क्रिएटर प्रशांत वर्मा हैं,जबकि पूजा अपर्णा कोल्लुरु इसका निर्देशन कर रही हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ भूमि शेट्टी, रोहित सराफ और कई अन्य कलाकार भी नजरआएंगे। अब नजरें 24 अगस्त पर हैं, जब शुक्राचार्य के रूप में अक्षय खन्ना का नया अवतार सामने आने की उम्मीद है।