ताजा खबर

काशी की देव दिवाली पर जलेंगे 11 लाख दीये, आसमान में ड्रोन शो से दिखेगी बाबा विश्वनाथ की महिमा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, November 18, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: काशी में 24 नवंबर को होने वाली देव दिवाली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार गंगा के दोनों किनारों पर 11 लाख दीये जलाए जाएंगे। घाटों पर लेजर शो, आतिशबाजी और ड्रोन शो के जरिए भगवान शिव, मां गंगा और काशी की झलक दिखाई जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग घाटों पर मां गंगा की भव्य आरती होगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार महोत्सव में 10 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे।

वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चेतसिंह घाट पर खास लेजर शो आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए काशी के इतिहास और धार्मिक महत्व को नए अंदाज में दिखाया जाएगा। वहीं, ड्रोन शो में आसमान पर शिव, गंगा और काशी से जुड़ी आकृतियां और कहानियां नजर आएंगी। इसे देखने के लिए लोगों को सिर्फ घाटों पर ही नहीं, बल्कि शहर के करीब एक किलोमीटर के दायरे में भी मौका मिलेगा। यह आयोजन अयोध्या की छोटी दिवाली में हुए ड्रोन शो की तर्ज पर किया जा रहा है।

देव दिवाली पर अस्सी, तुलसी, दशाश्वमेध, ललिता और नमो घाट समेत कई जगहों पर मां गंगा की आरती होगी। दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चक महाआरती करेंगे और इससे पहले मां गंगा का विशेष पूजन किया जाएगा। इस मौके पर मां गंगा की अष्टधातु से बनी प्रतिमा के दर्शन भी होंगे। खास बात यह है कि भक्तों को साल में सिर्फ एक बार ही इस प्रतिमा के दर्शन करने का अवसर मिलता है। आरती के दौरान अर्चकों के साथ रिद्धि-सिद्धि के रूप में कन्याएं भी मौजूद रहेंगी।

देव दिवाली से पहले ही वाराणसी में पर्यटकों की भीड़ का असर दिखने लगा है। शहर में नावों और बजड़ों की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। बड़े बजड़े 1.5 लाख रुपये तक में बुक हुए हैं, जबकि छोटी नावों का किराया करीब 40 हजार रुपये तक पहुंच गया है। होटलों की बुकिंग भी सामान्य दिनों के मुकाबले तीन से चार गुना महंगे दाम पर हुई है। इससे साफ है कि इस बार देव दिवाली पर काशी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.