अभिनेता प्रकाश राज ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा दावा किया है। एक्टर के मुताबिक, SIR केबाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। प्रकाश राज ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा कि वह उन कथित 65 लाख वोटर्स में शामिल हैं, जिनके नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। हालांकि, उनके इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रकाश राज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “फ्रेंड्स..., आप कुछ नागरिकों के वोटिंग अधिकार चुन सकते हैं या उन्हें नकार सकते हैं, जोशायद आपको दोबारा सत्ता में न लाएं। लेकिन, क्या आप हमें आपको आपकी गद्दी से नीचे गिराने से रोक सकते हैं? बस पूछ रहा हूं।” इसके साथ हीउन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर की।
वीडियो में प्रकाश राज ने कहा, “मैं उन 65 लाख वोटरों में से एक हूं, जिनका नाम बंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वाह! क्या ही बढ़िया मजाक हुआ है, है ना?” उन्होंने आगे अपने बेंगलुरु से पुराने संबंध का जिक्र करते हुए कहा, “मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में पैदा हुआ, यहींरहा, यहीं स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की, थिएटर किया।” अभिनेता ने यह भी बताया कि वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद का उम्मीदवार रह चुके हैं।अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, “खैर, मजाक तो अच्छा है। अब खेल शुरू।”
प्रकाश राज के इस पोस्ट के बाद SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभिनेता ने अपने पोस्ट में जो दावा किया है, उसकी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज जल्द ‘दृश्यम 3’ में नजर आने वालेहैं। ऐसे में उनकी राजनीतिक और सामाजिक टिप्पणियों के साथ-साथ उनकी फिल्मों को लेकर भी फैंस की नजर बनी हुई है।
Check Out The Post:-