यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। ऋषभ ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे ‘राया की दुनिया में जाने का बेहतरीन न्योता’ बताया और यश के नए अवतार को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता जाहिर की।
ऋषभ ने अपने पोस्ट में लिखा कि ट्रेलर ने यह भरोसा दिलाया है कि ‘Toxic’ एक शानदार एक्शन एंटरटेनर होने वाली है, जिसकी नींव दमदार परफॉर्मेंस पर टिकी है। खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ फिल्म के एक्शन और भव्य विजुअल्स की बात नहीं की, बल्कि कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी इसकी बड़ी ताकत बताया। इसके बाद उन्होंने यश को सीधे संबोधित करते हुए लिखा, “@TheNameIsYash सर, आपको बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार है।” दो बड़े कन्नड़ सितारों के बीच यह सपोर्ट निश्चित तौर पर फिल्म के लिए माहौल और गर्म कर रहा है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ में यश एक डार्क और स्टाइलिश किरदार ‘राया’ के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की झलक देता है, जहां गैंगस्टर ड्रामा, जबरदस्त एक्शन और किरदारों के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है।
अब ऋषभ शेट्टी की तारीफ के बाद ‘Toxic’ को लेकर फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यश का नया अवतार, गीतू मोहनदास की विजन और फिल्म का बड़े स्तर पर तैयार किया गया संसार इसे साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है। ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और अब नजर इस बात पर है कि राया की यह रहस्यमयी दुनिया बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।
Check Out The Post:-