ताजा खबर
जिला अस्पताल के बाहर अवैध दुकानों पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर   ||    मार्च 2026 में बनकर तैयार होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण   ||    इन शर्तों पर गंगा में 1 महीने बाद शुरू हुआ नाव का संचालन   ||    बनारस में बसेगा ट्रांसपोर्ट नगर, पढ़ें पूरी खबर   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    मुंबई एक्सपो में बनारस लोको ने बिखेरी अपनी चमक   ||    ई-ऑटो की कमान महिलाओं के हाथ में वाराणसी और 18 जिलों में शुरू होगा नया प्रयोग   ||    मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन में हो रही दिक्कत   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस से छेड़छाड़, मामला हुआ दर्ज   ||   

गोवा में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर बने शेखर कपूर

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 25, 2024

मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को गोवा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(आईएफएफआई) के 55वें और 56वें एडिशन के लिए फेस्टिवल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी।
 
बता दें कि आईएफएफआई के 54वें एडिशन का आयोजन पिछले साल 20 से 28 नवंबर के बीच किया गयाथा। तब के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस 8 दिवसीय समारोह का उद्घाटन किया था। इसदौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।
 
शेखर कपूर की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी। साल 1975 में फिल्म 'जान हाजिर है' सेउन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। वह फूलन देवी की बायोपिक 'बैंडिट क्वीन' बनाने को लेकर चर्चाओं मेंआए। इसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें 'एलिजाबेथ', 'एलिजाबेथ द गोल्डन एज', 'द फोरफीदर्स', 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'व्हॉट्स लव गॉट टू डू विद इट' जैसी फिल्मों के बेहतरीन निर्देशन के लिएजाना जाता है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब 'मासूम' के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। इसका टाइटल 'मासूम...द नेक्स्टजेनरेशन' तय किया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.