ताजा खबर
वाराणसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय परियोजना को हरी झंडी, काशीवासियों के लिए अच्छी खबर   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    गंगा आरती देखने के बाद बोले अमेरिकी राजदूत, "वाराणसी, तुमने मेरी आत्मा को छू लिया"   ||    बनारस में 2,642 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनेगा नया ब्रिज, ट्रेन और कारें साथ दौड़ेंगी   ||    सिगरा में पीएम का एक घंटा, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण   ||    सारनाथ जू में बनेगा दूसरा जलज केंद्र, गंगा के वेस्ट से तैयार वस्तुएं बिकेंगी   ||    राजगीर मिस्त्री ऊपरी हिस्से से गिरकर गंभीर घायल, सिर के उड़े चिथड़े   ||    तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिता की हत्या की साजिश रचने वाला बांग्लादेशी   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||   

सिंघम अगेन' के रिलीज़ से पहले 'सिंघम' होगी फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Friday, October 11, 2024

अभी हाल ही में 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया और ऑडियंस ने फिल्म के ट्रेलर को बेहद प्यार दिया है। हर कोई दीपावली  पर फिल्मरिलीज़ का इंतजार कर रहा  है और ऐसे में रोहित शेट्टी इस कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म 'सिंघम' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ कर रहे हैं। फिल्मसिंघम जो कि साल 2011 में रिलीज़ हुई थी और सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी , वह फिर से एक बार ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए सिनेमाघरोंमें वापिस आ रही है।
 
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की  और लिखा, "आली रे आली आता तुमची बारी आली , मूवी वापिसदेखने की।  सिंघम एक बार फिर से सिनेमाघरों में। "
 
इस मैसेज के साथ अजय ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया जिसमे फिल्म के रिलीज़ की डेट बताई गयी। फिल्म 18 अक्टूबर को फिर सेसिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है।
 
सिंघम अगेन के रिलीज़ से पहले सिंघम का ऐसे सिनेमाघरों में दोबारा आना , ऑडियंस के उत्साह को बढ़ावा ही देगा। सिंघम अगेन में एक साथ कईबड़े कलाकारों को देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
सिंघम अगेन में आप रामायण की कहानी को फिल्म के किरदारों के इर्द गिर्द घूमते हुए देखने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीनाकपूर खान, दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।
 
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.