ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

दूध विक्रेता की हत्या के आरोपी को सारनाथ पुलिस ने धारदबोचा।

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 10, 2022

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में 21 मार्च की रात दूध विक्रेता आलोक यादव की हत्या के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त सोनू राजभर को पुलिस ने सिंहपुर अंडरपास की तरफ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस आरोपी पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि होलिका के एक दिन पहले सूखी लकड़ी होलिका में डालने के लिए नामजद आरोपित जा रहे थे। लकड़ियों को लेकर आलोक यादव से उनका विवाद हो गया। इस पर आलोक ने आजाद राजभर को पीट दिया। अन्य को भी गाली दी। आहत सोनू राजभर ने साथियों के साथ मिलकर अकथा स्थित एक बगीचे में बल्ली, लकड़ी के फट्टे, डंडे व ईंट से आलोक पर हमलाकर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों अकथा निवासी आजाद राजभर, सूरज राजभर, मनीष गौड़, गोलू उर्फ राजू राजभर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सारनात थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल देवाशीष सिंह, हेड कांस्टेबल शक्ति यादव, कांस्टेबल रामानंद यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.