ताजा खबर
Petrol Diesel Price Today: 1 जून को क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए Rate   ||    गुड न्यूज! सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा?   ||    चांदी ने निकाला सोने का दम; मई में दिया बंपर रिटर्न, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो, अभी और बढ़ेगी कीमत   ||    न तड़पा न छटपटाया, 3 इंजेक्शन और टूट गई सांसें; अमेरिका में 2 मर्डर करने वाले को खौफनाक सजा-ए-मौत   ||    WGI Rankings: अजनबियों की मदद करने में सबसे खराब देश है जापान! भारत-पाक कितने ‘दिलदार’?   ||    इस्लाम विरोधी रैली में चाकूबाज को पुलिस ने गोली मारी, उत्पात में ऑफिसर समेत कई हुए थे घायल   ||    34 अपराधों के लिए ट्रंप को अधिकतम कितने साल की हो सकती है जेल? जानिए क्या कहते हैं वकील   ||    कोलकाता की एयर होस्टेस सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, मलाशय में मिला 1 किलो सोना   ||    मानव तस्करी में पाकिस्तान पहुंचे भारतीय मां-बेटे एक साल बाद रिहा   ||    अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज? पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने डेथ ओवरों के लिए चुनी अपनी पसंद   ||   

BHU में रात्रिकालीन कर्फ्यूू में बंद रहेंगे अन्य द्वार, विश्‍वविद्यालय ने जारी की परिसर की गाइडलाइन

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

वाराणसी,10 अप्रैल । कोरोना महामारी के तेज़ी से बढ़ने के बाद कई राज्यों और प्रदेश के कई शहरों सहित वाराणसी में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसे देखते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिंह द्वार के अलावा विश्वविद्यालय के सभी द्वारों को शनिवार से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है।  इस सम्बन्ध में शुक्रवार को बीएचयू प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर वासियों एवं आमनजनमानस से आग्रह किया है कि परेशानी से बचने के लिए द्वार बंदी के समय को ध्यान में रखें।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यरत प्रोफ़ेसर, कर्मचारियों और परिसर के निवासियों को सलाह दी है की अगर उनमे कोविड संबंधी लक्षण दिखाई दें तो फ़ौरन अपनी जांच कराएं और रिपोर्ट आने तक खुद को आइसोलेट रखें।

कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाएं लें, आइसोलेशन में रहें व सभी सुरक्षा उपायों का पालन करें। संक्रमित होने की स्थिति में कर्मचारी तुरंत अपने विभागाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित करें ताकि संबंधित विभाग को सैनेटाइज़ करने के साथ ही अन्य आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इस संबंध में बीएचयू प्रशासन ने एक विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में खेल संबंधी गतिविधियां सुबह 6 बजे से शाम 7बजे तक ही संचालित की जाएंगी। इसी अवधि में ही खेल के मैदान खोले जाएंगे। साथ ही क्रीड़ांगन में थर्मल स्कैनिंग व सैनेटाइज़र की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सभी संस्थानों, विभागों, संकायों में सभी कॉन्फ्रेंस इत्यादि गतिविधियां ऑनलाइन मोड में ही हों। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.