ताजा खबर

वाराणसी में फिर बदलेगा मौसम, 24 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Monday, September 21, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: पूर्वांचल और वाराणसी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के आखिर में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान जताया है। मानसून की विदाई में अभी करीब दो हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही पूर्वांचल में मानसूनी बादल जमकर बरस सकते हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

सोमवार सुबह वाराणसी में आसमान बादलों से ढका रहा और उमस भी महसूस हुई। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ पुरवा हवा तेज हुई और बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर तक आसमान साफ हो गया। सुबह के समय हल्की ठंडक भी महसूस की गई। मौसम में बदलाव का असर अब घरों में भी दिखने लगा है और कई जगह लोग कूलर-एसी का इस्तेमाल कम करने लगे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 26 सितंबर के बीच पूर्वांचल में बारिश का दौर रह सकता है। इन तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ थंडरस्टॉर्म यानी गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने मौसम के इस बदलाव के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश के दौर के बाद पूर्वांचल में मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ सकता है। पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण और आसपास के इलाकों में सुबह हल्का कुहासा भी दिखने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक और बढ़ेगी और अक्टूबर की शुरुआत के साथ गुलाबी ठंड का एहसास साफ तौर पर होने लगेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.