ताजा खबर
12 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण तथ्य   ||    Numerology 12 May 2025: पूर्णिमा तिथि पर मूलांक 2 के साथ ही इनको मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें आज ...   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला   ||    टेस्ट के बाद वनडे से कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? खुद दे दिया है बड़ा अपडेट   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल   ||    Gold Rate Today: 12 मई को कितनी बदली सोने की कीमत? जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट   ||    विक्रम मिसरी ट्रोल क्यों? अखिलेश-ओवैसी के बाद राजीव शुक्ला बोले- ‘वे बेहतरीन अधिकारी’   ||    बोध गया मंदिर में बौद्ध भिक्षु क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? बुद्ध पूर्णिमा पर जानें विवाद की असली वजह   ||    भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता क्यों है खास? जानें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ   ||    Petrol Diesel Prices Hike: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें 4 महानगरों के रेट   ||    Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास   ||    विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्यों हो रहे ट्रोल? समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, पूछा- केंद्र चुप क्यों?   ||    भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज   ||    पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान   ||    Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर   ||    Donald Trump News: भारत-पाक में तनाव के बीच ट्रंप का दवाइयों को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका में 30% होंग...   ||    जिलों में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद, सड़कों-दुकानों पर सामान्य दिखे हालात   ||    अमेरिका-चीन में ट्रेड को लेकर हुई डील, टैरिफ पर नहीं बनी बात! अब आगे क्या?   ||    +++ 

IND vs AUS: गुवाहाटी में ऐसे गरजे गायकवाड कि टूट गया विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 29, 2023

ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद 123 रनों की पारी टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले शुबमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रन बनाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ के 57 गेंदों पर नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में तीन विकेट पर 222 रन बनाये. गायकवाड़ ने अपनी पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाए. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का पहला शतक है.

गायकवाड़ ने विराट कोहली के नाबाद 122 रन और रोहित शर्मा के 118 रन के व्यक्तिगत उच्च स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया। गायकवाड़ भारत के लिए टी20 क्रिकेट में हाई स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. रोहित शर्मा ने इस साल इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली थी, जबकि विराट कोहली ने 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी.

शुबमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नाबाद 126 रन बनाए. गायकवाड ने 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों की जमकर धुलाई करते हुए 30 रन बनाए. अनियमित ऑफ स्पिनर को 20वां ओवर देने का कप्तान मैथ्यू वेड का फैसला गलत साबित हुआ. इसी ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज ने छक्का लगाया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा. वह विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पछाड़ने में कामयाब रहे।

गायकवाड़ शुरू से आखिर तक नाबाद रहे

अतिरिक्त उछाल और स्विंग वाले विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। इन-फॉर्म यशस्वी जयसवाल और ईशान किशन सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे. उन्हें अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज एरोन हार्डी ने पवेलियन भेजा. गायकवाड ने मोर्चा संभाला और पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई. आमतौर पर धीमी शुरुआत के लिए आलोचना झेलने वाले गायकवाड़ ने बेहद आक्रामक पारी से अपने आलोचकों को जवाब दिया.

शतक लगाने वाले 13वें भारतीय

आखिरी छह ओवरों में उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. उन्होंने पहले पचास रन 32 गेंदों में और अगले 50 रन 20 गेंदों में पूरे किए. उन्होंने आखिरी ओवर में मैक्सवेल को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस ओवर में उन्होंने दो और छक्के जड़कर भारत को 220 के पार पहुंचाया. वह टी-20 में शतक लगाकर शुबमन गिल के बाद शुरू से अंत तक नाबाद रहने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। वह भारत के लिए टी20I में शतक लगाने वाले 13वें बल्लेबाज बने.

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.