ताजा खबर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की मौत, भारी बारिश और तूफान का कहर   ||    US वीजा पर विदेशी छात्रों को बड़ी राहत, निलंबन के फैसले पर ट्रंप प्रशासन ने दिया अपडेट   ||    खुले में धूम्रपान करने पर 13,000 रुपये का जुर्माना, फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान   ||    Donald Trump: ट्रंप प्रशासन को एक और झटका, अमेरिकी कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों पर लगे बैन क...   ||    भारत से हार के बाद फिर आसिम मुनीर की गीदड़ भभकी, सिंधु समझौते पर कही ये बात   ||    ट्रंप को कोर्ट से मिली टैरिफ वसूलने की इजाजत, रोक के फैसले को अस्थाई रूप से किया बहाल   ||    IFFCO का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 2024-25 में रिकॉर्ड लाभ, नैनो डीएपी से किसानों को हुआ फायदा   ||    तेज हवा और भीषण बारिश का अलर्ट, एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मानसून पर IMD का ताजा अपडेट   ||    Covid Alert LIVE: अमरावती में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, जिले में तैयार स्पेशल कोविड वॉर्ड, राज्यों म...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 30 मई 2025: टेरर लिंक मामले में पुलिस की जम्मू...   ||    राघव चड्ढा को ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ कॉन्फ्रेंस में बोलने का मौका, भारत की वैश्विक भूमिका पर करें...   ||    Weather 30 May 2025: दिल्ली में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी में झमाझम बारिश, जानें अन्य राज्यों म...   ||    Fact Check: इंडोनेशिया में समुद्र से मिली भगवान विष्णु की 5 हजार साल पुरानी मूर्ति? जानें क्या है वा...   ||    30 मई का इतिहास: जानिए इस दिन घटित महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    Chandra Gochar: आज विनायक चतुर्थी पर चंद्र करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन-खुशियो...   ||    IPL 2025 छोड़कर गए RCB के धाकड़ खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, ठोक डाली 13 बाउंड्री   ||    PBKS vs RCB: जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का की तरफ किया खास इशारा, VIDEO वायरल   ||    PBKS vs RCB: विराट कोहली ने किया मुशीर खान का अपमान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO   ||    Post Office Saving Schemes: महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 3 पोस्ट ऑफिस योजनाएं, निवेश पर मिलेगा तगड़ा ...   ||    3 दिन में 10000 रुपए सस्ता हो गया सोना, जानें 24K, 22K और 18K के ताजा दाम   ||    +++ 

श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का बेटा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 25, 2025

मुंबई, 25 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिता राजपक्षे को पुलिस ने शनिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डेली मिरर के मुताबिक योशिता पर आरोप है कि जब उनके पिता राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति खरीदी। महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 तक राष्ट्रपति पद पर रहे थे। योशिता महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर हैं। पुलिस प्रवक्ता SSP बुद्धिका मनथुंगा ने कहा कि राजपक्षे को उनके होम टाउन बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया। अटॉर्नी जनरल ने शनिवार को CID को योशिता की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। यह पूरा मामला डेजी फॉरेस्ट से जुड़ा है। डेजी महिंदा राजपक्षे की मां हैं। योशिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दादी के नाम पर माउंट लाविनिया में एक जमीन खरीदी थी। पुलिस उस जमीन को खरीदने में इस्तेमाल हुए पैसे की जांच कर रही है। मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है।

योशिता को कोलंबो में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद 27 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। आपराधिक जांच विभाग ने पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के मामले में महिंदा राजपक्षे के भाई और पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से भी पूछताछ की थी। पिछले साल नवम्बर में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की सरकार के सत्ता में आने के बाद से राजपक्षे परिवार की मुसीबत बढ़ गई है। दिसानायके ने महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति पद के दौरान गलत काम करने वाले सभी आरोपियों को जेल भेजने का वादा किया था। पिछले महीने राजपक्षे के सबसे बड़े बेटे और विधायक नमल राजपक्षे से भी पुलिस ने एक और संपत्ति मामले में पूछताछ किया था। इससे पहले महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को अपनी सुरक्षा बहाल करने और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

श्रीलंकाई सरकार के मंत्री नलिंदा जयतिसा ने दावा किया कि योशिता को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वे पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं। बल्कि उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है क्योंकि उन्होंने अवैध तरीके से जमीन खरीदी है। उन्होंने कहा कि हाल में हुई गिरफ्तारियों के पीछे कोई राजनीतिक साजिश नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर किसी ने अवैध रूप से या संदिग्ध तरीके से जमीन या संपत्ति खरीदी है और ऐसे मामलों में CID ​​जांच की जाती है। मंत्री ने कहा कि जो जांच शुरू हुई है वह जारी है। जल्द ही उन्हें जमानत मिल जाएगी। लेकिन, मुकदमा जारी रहेगा। कानून को लागू करना न्यायपालिका का कर्तव्य है। सरकार केवल इसमें मदद करती है।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.