ताजा खबर
मारकंडेश्वर नगर में शॉर्ट सर्किट से प्रिंटिंग प्रेस में आग, चार सिलेंडर फटे   ||    वाराणसी में दो सड़क हादसे, कई लोग घायल   ||    12 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण तथ्य   ||    Numerology 12 May 2025: पूर्णिमा तिथि पर मूलांक 2 के साथ ही इनको मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें आज ...   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला   ||    टेस्ट के बाद वनडे से कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? खुद दे दिया है बड़ा अपडेट   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल   ||    Gold Rate Today: 12 मई को कितनी बदली सोने की कीमत? जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट   ||    विक्रम मिसरी ट्रोल क्यों? अखिलेश-ओवैसी के बाद राजीव शुक्ला बोले- ‘वे बेहतरीन अधिकारी’   ||    बोध गया मंदिर में बौद्ध भिक्षु क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? बुद्ध पूर्णिमा पर जानें विवाद की असली वजह   ||    भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता क्यों है खास? जानें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ   ||    Petrol Diesel Prices Hike: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें 4 महानगरों के रेट   ||    Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास   ||    विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्यों हो रहे ट्रोल? समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, पूछा- केंद्र चुप क्यों?   ||    भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज   ||    पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान   ||    Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर   ||    Donald Trump News: भारत-पाक में तनाव के बीच ट्रंप का दवाइयों को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका में 30% होंग...   ||    +++ 

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर दागे 200 रॉकेट, कुछ दिन पहले दी थी जंग की धमकी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 4, 2024

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान-समर्थक संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन ने गुरुवार को यहूदी देश पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। इसके अलावा करीब 20 ड्रोन्स से भी हमला किया गया है। हमले में इजराइल के कई मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया। इजराइली सेना ने कहा कि कुछ मिसाइलें लेबनान से उनके इलाके में गिरीं। इनमें से कई को रोक दिया गया। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। हिजबुल्लाह ने ये हमला अपने एक टॉप कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए किया है। दरअसल, इजराइल ने बुधवार को दक्षिण लेबनान के टायरे शहर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मुहम्मद निमाह नासिर (हज्ज अबू निमाह) मारा गया था। हिजबुल्लाह ने भी कमांडर की मौत की पुष्टि की थी। इस हमले के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि IDF हिजबुल्लाह के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगी।

आपको बता दें, हिजबुल्लाह की तरफ से हमला होते ही गाजा की सीमा के पास नहल ओज इलाके में सायरन बजने लगा। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, गोलन हाइट्स में आग लग गई। इसके बाद रेस्क्यू वर्कर्स ने आसपास रह रहे लोगों को घरों से बाहर निकाला। फिलहाल फायर फाइटर्स की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। कुछ दिन पहले अमेरिका में यात्रा के दौरान गैलेंट ने कहा था कि हम लेबनान को पाषाण युग में भेज सकते हैं। वहीं, इलाके में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान यात्रा के खिलाफ चेतावनी दी है। हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला ने इजराइली एयरपोर्ट और साइप्रस पर हमले की धमकी दी है। हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने मंगलवार (4 जून) को कहा था कि लेबनान-इजराइल बॉर्डर पर दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही है। अगर इजराइली सेना लेबनान तक पहुंची तो हम उसकी सीमा के अंदर तबाही मचा देंगे।

वहीं, इजराइल में एक और मोर्चे पर जंग के आसार बनते दिख रहे हैं। उत्तरी इजराइल में हिजबुल्लाह के हमले बढ़ने के बाद कई हिस्सों को खाली करा लिया गया है। वहां के लोगों को दक्षिण इजराइल के होटलों में भेजा गया है। हिजबुल्लाह के बड़े हमले की आशंका को देखते हुए इजराइली लोगों ने अपने घरेलू बंकरों में भोजन, पानी और अन्य चीजें जमा करना शुरू कर दी हैं। इजराइली राष्ट्रीय बिजली ग्रिड के अधिकारी शॉल गोल्डस्टीन ने कहा कि अगर उत्तर में युद्ध होता है तो हम बिजली का वादा नहीं कर सकते। उनके बयान से इजराइल में जनरेटर की बिक्री बढ़ गई है। गाजा युद्ध के बाद इजराइल में जनरेटर आयात बढ़ा है। यह पहले के 5% से बढ़कर अब 25% हो गया है। अधिकांश आयात अमेरिका और ब्रिटेन से हो रहा है।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.