ताजा खबर
मारकंडेश्वर नगर में शॉर्ट सर्किट से प्रिंटिंग प्रेस में आग, चार सिलेंडर फटे   ||    वाराणसी में दो सड़क हादसे, कई लोग घायल   ||    12 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण तथ्य   ||    Numerology 12 May 2025: पूर्णिमा तिथि पर मूलांक 2 के साथ ही इनको मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें आज ...   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला   ||    टेस्ट के बाद वनडे से कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? खुद दे दिया है बड़ा अपडेट   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल   ||    Gold Rate Today: 12 मई को कितनी बदली सोने की कीमत? जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट   ||    विक्रम मिसरी ट्रोल क्यों? अखिलेश-ओवैसी के बाद राजीव शुक्ला बोले- ‘वे बेहतरीन अधिकारी’   ||    बोध गया मंदिर में बौद्ध भिक्षु क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? बुद्ध पूर्णिमा पर जानें विवाद की असली वजह   ||    भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता क्यों है खास? जानें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ   ||    Petrol Diesel Prices Hike: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें 4 महानगरों के रेट   ||    Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास   ||    विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्यों हो रहे ट्रोल? समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, पूछा- केंद्र चुप क्यों?   ||    भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज   ||    पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान   ||    Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर   ||    Donald Trump News: भारत-पाक में तनाव के बीच ट्रंप का दवाइयों को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका में 30% होंग...   ||    +++ 

इटली में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, PM मोदी करने वाले थे इसका उद्घाटन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 12, 2024

मुंबई, 12 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से ठीक पहले खालिस्तान समर्थकों ने वहां पर महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया। उन्होंने मूर्ति के नीचे मृतक हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी लिख दिया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मूर्ति पर लिखे नाम को हटा दिया है और सफाई कर दी है। इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय की भी टिप्पणी आई है। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि इस मामले के लेकर इटली सरकार के अधिकारियों से शिकायत की गई है। उचित कार्रवाई की जा रही है। इटली में 13 से 15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। पीएम मोदी G7 बैठक में शामिल होने के लिए कल 13 जून को रवाना होंगे। विदेश सचिव ने कहा कि पीएम मोदी, इटली PM जियोर्जिया मेलोनी के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के PM फुमियो किशिदा और कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के अलावा कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी इटली में मूर्ति का उनावरण करने वाले थे। ऐसे में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। इटली ने इस घटना के दोषियों को पहचानने और उनपर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है। इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने न्यूज एजेंसी ANI से बताया कि ये घटना इटली के दक्षिणी इलाके ब्रिनदिसी में हुई है। लोकल अथॉरिटी ने घटना के बाद वहां साफ-सफाई कराई है। हमने भी तुरंत इस मामले को लेकर अधिकारियों के सामने उठाया है। हमने उनसे दोषियों का पता लगाने और उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। तो वहीं, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि PM मोदी इस यात्रा के दौरान G7 शिखर सम्मेलन में मौजूद दूसरे विश्व नेताओं के साथ भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह 11वीं बार है जब भारत G7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेगा। पीएम मोदी इस सम्मेलन में पांचवीं बार हिस्सा लेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान PM मोदी कई नेताओं संग द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। क्वात्रा ने कहा, भारत शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित कई वैश्विक चुनौतियों को हल करने की कोशिश में लगातार काम कर रहा है। जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी साफ तौर पर इन्हीं प्रयासों का नतीजा है।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.