ताजा खबर
जयपुर जा रही फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी   ||    वाराणसी में कुएं में गिरने से बच्ची समेत तीन की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका   ||    Fact Check: G-7 समिट के बीच कनाडा में हुई खालिस्तानियों की गिरफ्तारी? जानें वायरल वीडियो का सच   ||    20 जून का इतिहास: 20 जून के महत्वपूर्ण घटनाक्रम और ऐतिहासिक तथ्य   ||    Shani Chandra Yuti 2025: मीन राशि में हुआ शनि-चंद्र का मिलन, 3 राशियों को मालामाल होने से कोई नहीं र...   ||    Shani Chandra Yuti 2025: मीन राशि में हुआ शनि-चंद्र का मिलन, 3 राशियों को मालामाल होने से कोई नहीं र...   ||    करुण नायर-जितेश शर्मा ने किया टीम छोड़ने का फैसला, सामने आया बड़ा अपडेट   ||    पूर्व कप्तान बना हेड कोच, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का हैरान कर देने वाला फैसला   ||    WTC फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, 2 खिलाड़ियों की हुई एंट्री   ||    ईरान-इजरायल वार का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों नहीं? समझें तेल का खेल   ||    ‘भारत के 14 अरब लोग हैं हमारे असली रिसोर्स’: प्रणव अडाणी   ||    IRCTC Confirm Ticket: रेलवे की बड़ी सौगात, यात्रियों को मिल सकेगी कन्फर्म टिकट; वेटलिस्ट पर 25% की स...   ||    बम की धमकी से फ्लाइट में हड़कंप, बोइंग-737 प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर खंगाला गया कोना-कोना   ||    क्या ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप? UK पीएम स्टार्मर क्यों बोले संयम बनाना जरूरी   ||    भारत-पाकितान के बीच सीजफायर में सऊदी अरब का क्या रोल? इशाक डार ने पहली बार कबूला   ||    इजरायल को ईरान से युद्ध में कितना हो रहा नुकसान? मॉस्को भी दे चुका अंजाम भुगतने की धमकी   ||    Iran-Isreal War: क्या ईरान से डरा अमेरिका? कतर में खाली कराया सैन्य एयरबेस, देखें सेटेलाइट तस्वीरें   ||    Israel Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ा ऐलान, ट्रंप 2 हफ्ते में करेंगे फैसला   ||    ‘सोनम के हो सकते हैं समलैंगिक संबंध’, ज्योतिषाचार्य का बड़ा दावा   ||    Vande Bharat Express: गोरखपुर से पटना रूट पर शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, देखें शेड्यूल और किराया   ||    +++ 

यूनुस से मोदी ने कहा, बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराएं, हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 4, 2025

मुंबई, 04 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराने की अपील की। साथ ही संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी से बचने के लिए भी कहा है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मोदी-यूनुस से मुलाकात को लेकर जानकारी दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोदी ने यूनुस से कहा कि लोकतंत्र में चुनाव बहुत जरूरी हिस्सा है। पीएम ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में जल्द ही लोकतांत्रिक और स्थायी सरकार देखेंगे। दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हालत पर भी बातचीत हुई। पीएम मोदी ने इस मुद्दे को खुलकर सामने रखा। यूनुस ने भरोसा दिया कि बांग्लादेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी। दोनों नेताओं ने थाईलैंड में BIMSTEC समिट की साइडलाइन में यह मुलाकात की है। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद पीएम मोदी पहली बार यूनुस से मिले हैं।

दरअसल, यूनुस के पद संभालने के बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में अपनी चीन यात्रा के दौरान कहा था कि भारत का नॉर्थ-ईस्ट लैंडलॉक्ड है और उसकी समुद्र तक पहुंच नहीं है। समुद्र तक पहुंचने के लिए बांग्लादेश इस क्षेत्र का मुख्य दरवाजा है। इस बयान को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कड़े शब्दों में जवाब दिया था। जयशंकर ने कहा, हम यह मानते हैं कि सहयोग एक व्यापक चीज है। ऐसा नहीं हो सकता है कि आप सिर्फ अपने फायदे की ही बात करें, बाकी बातों को नजरअंदाज कर दें।

आपको बता दें, इससे पहले कल रात BIMSTEC डिनर में दोनों नेता एक साथ दिखाई दिए थे। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दोनों के बीच मुलाकात होने का दावा किया था। पीएम मोदी ने BIMSTEC देशों की 6वीं समिट में भी हिस्सा लिया। इस दौरान थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने उनका स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने आज म्यांमार के मिलिट्री लीडर जनरल मिन आंग से मुलाकात की। इस दौरान PM मोदी ने म्यांमार में भूकंप की वजह से मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि भारत म्यांमार की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। BIMSTEC के बाद पीएम मोदी थाईलैंड के ऐतिहासिक वात फो मंदिर गए। यहां पीएम ने बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात की और मंदिर में पूजा की। वात फो मंदिर बैंकॉक में स्थित है और अपने विशाल लेटे बुद्ध (रिक्लाइनिंग बुद्धा) प्रतिमा के लिए फेमस है। वात फो थाईलैंड के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसमें 1,000 से अधिक बुद्ध प्रतिमाएं और 90 से अधिक स्तूप हैं।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.