ताजा खबर
पूर्वांचल में तापमान गिरा, मानसून की चाल बिगड़ी; बारिश की उम्मीद कम   ||    फ्लिपकार्ट ऑर्डर रिटर्न करने के चक्कर में महिला से एक लाख की ठगी   ||    Fact Check: बोर्डिंग पास पकड़े कंगारू की तस्वीर आपने भी देखी है? जानें इसके पीछे की हकीकत   ||    Mangal Gochar: मंगल का 7 जून को होगा मित्र राशि सिंह में गोचर, आचार्य इंदु प्रकाश से जानें सभी 12 रा...   ||    5 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ   ||    ‘लोग विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे’, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने की RCB पर 100 करोड़ का मुकदमा करन...   ||    WTC फाइनल से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया खास प्लेइंग XI का ऐलान, इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को भी म...   ||    ‘BCCI को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता…’, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर अरुण धूमल ने क्या क...   ||    Fixed Deposit: FD में पैसा लगाने का है प्लान? निवेश से पहले जानें 5 बातें   ||    अडाणी एयरपोर्ट्स को मिली 750 मिलियन डॉलर की विदेशी फंडिंग, 6 शहरों के हवाई अड्डे होंगे हाईटेक   ||    Share Market Update: शेयर बाजार हरे निशान में खुला, निफ्टी में भी आया उछाल   ||    Weather LIVE 5 June 2025: असम के मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 101 गांव हुए प्रभावित   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: बिहार के समस्तीपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव, इंदौर-गाजियाबाद में भी मिल...   ||    Bengaluru Stampede: 11 लोगों के मौत की 4 बड़ी वजह आई सामने, BJP ने सीएम-डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा   ||    दिल्ली-एनसीआर में ED की 10 ठिकानों पर छापेमारी, बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ा है मामला   ||    बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतों का जिम्मेदार कौन? पुलिस ने दर्ज की FIR, मगर आरोपी कोई नहीं!   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 05 जून 2025: पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ...   ||    ट्रंप का बड़ा ऐलान, 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री बैन, देखें लिस्ट   ||    पाक के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के मुसलमानों पर की टिप्पणी, सोफिया कुरैशी का नाम लेते ही म...   ||    Explainer: 9 करोड़ के ‘मुल्क’ ने क्यों उड़ाई अमेरिका-रूस की नींद? ट्रंप-पुतिन के बीच सवा घंटे फोन पर...   ||    +++ 

पुतिन ने दिए जनता के सवालों के जवाब, यूक्रेन जंग रोकने पर कहा, ट्रम्प से बातचीत को तैयार हूं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 19, 2024

मुंबई, 19 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वे यूक्रेन जंग को रोकने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे ट्रम्प से बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि उनके बीच चार साल से भी ज्यादा वक्त से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर ट्रम्प चाहें तो वे उनसे मिलने को तैयार हैं। पुतिन और ट्रम्प के बीच आखिरी मुलाकात 2019 में जापान में G20 समिट के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों ने अलग से बातचीत की थी। पुतिन ने गुरुवार को साल 2024 के आखिरी संबोधन में 3 घंटे 17 मिनट तक जनता के सवालों के जवाब दिए। इसमें यूक्रेन जंग के अलावा, सीरिया, इकोनॉमी, महंगाई जैसे मुद्दों पर भी सवालों पूछे गए थे। पुतिन ने ‘ओरेशनिक मिसाइल’ की तारीफ करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के पास इसका कोई तोड़ नहीं है। पश्चिमी देश चाहकर भी इसका मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके पास इसे रोकने की तकनीक ही नहीं है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 21 नवंबर को इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘ओरेशनिक’ की टेस्टिंग की थी। यह 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है। पुतिन ने इस मिसाइल को लेकर कहा था कि इसका तापमान 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सूरज की सतह के समान है। जिस इलाके में यह गिरेगी, वहां की हर चीज धूल में बदल जाएगी।

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आज तंज करते हुए कहा, आओ एक प्रयोग करते हैं। हम यूक्रेन की राजधानी कीव पर टार्गेट सेट करते हैं, पश्चिमी देश अपना एयर डिफेंस लेकर जाएं, फिर हम देखेंगे कि वे हमारी ओरेशनिक मिसाइल को रोक पाते हैं या नहीं। यह देखना दिलचस्प होगा। सीरिया मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि हम पता कर रहे हैं कि सीरिया में बशर अल-असद का तख्तापलट कैसे हुआ। असद की सेना ने बिना लड़ाई लड़े मैदान छोड़ दिया। पुतिन ने इसे रूस की हार बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया में तख्तापलट के बावजूद रूसी बैस कैंप वहां बरकरार रहेंगे। पुतिन से अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस के बारे में भी पूछा गया। टाइस 2012 में सीरिया में गृहयुद्ध की घटना को कवर करने के दौरान लापता हो गए थे। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद पर टाइस को गायब करने का आरोप लगाया जाता है। इस बारे में पुतिन ने कहा कि उन्होंने अभी तक राष्ट्रपति असद को नहीं देखा है, लेकिन वे जल्द ही मिलेंगे। तब वे असद से ऑस्टिन टाइस के बारे में जरूर पूछेंगे कि उनके साथ क्या हुआ था। हाल ही में टाइस की मां ने कहा था कि वे अपने बेटे के बारे में पता करना चाहती हैं इसे लेकर वे असद से मिलने के लिए रूस भी जाने को तैयार हैं।

पुतिन हर साल के आखिर में टीवी पर जनता के सवालों का जवाब देते हैं। इसे रूसी टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक पिछले कुछ सालों से इस कार्यक्रम में घरेलू मुद्दे ज्यादा हावी रहे हैं। स्टूडियो में फोन करने वाले ज्यादातर लोग सड़क की मरम्मत, बिजली की कीमतों, इलाज, सरकारी सब्सिडी और सामाजिक मुद्दों के बारे में सवाल पूछते हैं। देश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर पुतिन ने कहा कि बाहरी खतरे से जूझने के बाद भी देश की इकोनॉमी स्थिर है और देश तरक्की के रास्ते पर है। पुतिन ने कहा कि देश में महंगाई दर 9% चली गई है जो कि चिंताजनक है, लेकिन कुल मिलाकर हालात स्थिर हैं। पुतिन ने कहा कि इस साल की विकास दर 3.9% रहेगी। कार्यक्रम में पुतिन ने महंगाई से जुड़े सवाल पर कहा कि देश में कुछ चीजों की खपत उनकी आपूर्ति से ज्यादा हो गई है। लोगों की सैलरी बढ़ने से उनके खरीदने की क्षमता बढ़ी है, हालांकि इसके मुकाबले प्रोडक्शन नहीं बढ़ पाया। महंगाई बढ़ने की यह सबसे बड़ी वजह है।

पुतिन ने यूक्रेन जंग से जुड़े सवाल पर कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं। रूसी सैनिक हर दिन कुछ वर्ग किलोमीटर के हिसाब से इलाके पर फिर से कब्जा कर रहे हैं। यह जंग मुश्किल है, लेकिन वे जीत के करीब हैं। पुतिन ने कुर्स्क क्षेत्र में लड़ रहे सैनिकों को हीरो करार दिया। पुतिन ने कहा कि वे नहीं जानते कि कुर्स्क के पूरे इलाके पर रूसी सैनिक कब कंट्रोल हासिल कर पाएंगे। कुर्स्क रूसी इलाका है। इस पर अगस्त में यूक्रेनी सेना ने हमला किया था और एक हजार वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया था। पुतिन ने कहा कि कुर्स्क इलाके में यूक्रेनी सेना का घुसना सही नहीं था, लेकिन रूसी सेना जल्द ही उनसे छुटकारा पा लेगी। पुतिन ने कहा कि कुर्स्क के रूसी कंट्रोल में आने के बाद वो नुकसान का जायजा लेंगे और फिर स्कूल से लेकर सड़क तक सब कुछ फिर से बनाया जाएगा। जिन लोगों लोगों के घर तबाह हो गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.