ताजा खबर
सिरिहिरा गांव के युवक टार्जन राजभर की ट्रेन से दर्दनाक मौत   ||    Ahoi Ashtami 2024: 23 या 24 अक्तूबर कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत ? जानें तिथि और पूजा विधि   ||    Ahoi Ashtami 2024 : आखिर क्यों बिना गुलगुलों के अधूरा है अहोई अष्टमी का भोग, वीडियो में जानें इसके प...   ||    वाराणसी के पटरी दुकानदारों के लिए बड़ी सौगात, PM मोदी कल टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का करेंगे शुभार...   ||    नगर निगम की कार्रवाई से 66 बीघे जमीन कब्जामुक्त, अनुमानित मूल्य 72 करोड़ रुपये आंका गया   ||    पंडित छोटेलाल मिश्र की पुण्यतिथि पर बीएचयू में विशेष संगीत कार्यक्रम   ||    वाराणसी में नेपाली युवक का आतंक, फावड़े से घायल किए 5 लोग   ||    वाराणसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय परियोजना को हरी झंडी, काशीवासियों के लिए अच्छी खबर   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    गंगा आरती देखने के बाद बोले अमेरिकी राजदूत, "वाराणसी, तुमने मेरी आत्मा को छू लिया"   ||    बनारस में 2,642 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनेगा नया ब्रिज, ट्रेन और कारें साथ दौड़ेंगी   ||    सिगरा में पीएम का एक घंटा, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण   ||    सारनाथ जू में बनेगा दूसरा जलज केंद्र, गंगा के वेस्ट से तैयार वस्तुएं बिकेंगी   ||    राजगीर मिस्त्री ऊपरी हिस्से से गिरकर गंभीर घायल, सिर के उड़े चिथड़े   ||    तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिता की हत्या की साजिश रचने वाला बांग्लादेशी   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते पति का दीदार? कैसे देना चाहिए अर्ध्य, वीडियो में ज...   ||    तुलसी घाट पर गंगा में डूबता पर्यटक, जलपुलिस की सूझबूझ से बची जान   ||    विदाई ले रहा मानसून, इस महीने ठंड की दस्तक की संभावना   ||   

ऑस्ट्रेलिया की संसद में किंग चार्ल्स के खिलाफ नारेबाजी, सांसद बोलीं, आप राजा नहीं हमारे लोगों के हत्यारे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 21, 2024

मुंबई, 21 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स का विरोध का सामना करना पड़ा है। किंग चार्ल्स ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देने पहुंचे थे। इस दौरान एक मूलनिवासी सीनेटर ने उनके विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि आप हमारे राजा नहीं है। सीनेटर लीडिया थॉर्प ने कहा, आप हत्यारे हैं आपने हमारे लोगों का नरसंहार किया है। इस दौरान लीडिया ने किंग चार्ल्स से मूलनिवासियों को उनकी जमीने, पूर्वजों की अस्थियां और कलाकृतियों को वापस लौटाने को कहा। लीडिया ने नारेबाजी करते हुए कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य ने उनकी जमीन को बर्बाद कर दिया है।

किंग चार्ल्स के विरोध में उतरी लीडिया पारंपरिक कपड़े पहनकर संसद पहुंची थी। नारेबाजी के बाद सुरक्षा अधिकारी उन्हें संसद से बाहर ले गए। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान लीडिया ने कहा कि जब तक किंग ऑस्ट्रेलिया के औपचारिक प्रमुख बने हुए हैं, हम ब्रिटिश साम्राज्य का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश का राजा हमें आदेश नहीं दे सकता है। लीडिया थॉर्प, ऑस्ट्रलिया के विक्टोरिया राज्य से स्वतंत्र सीनेटर हैं। वे ब्रिटिश राजतंत्र के खिलाफ मुखर रहने के लिए जानती जाती हैं। 2022 में सीनेटर के तौर पर शपथ लेने के दौरान उन्होंने ब्रिटिश किंग को "उपनिवेशवादी महामहिम" कहकर संबोधित किया था। इसके बाद उनसे दोबारा शपथ लेने के लिए कहा गया था। किंग चार्ल्स कैंसर से ठीक होने के बाद पहली बार विदेशी दौरे पर हैं। इस दौरे पर उनकी पत्नी क्वीन कैमिला भी साथ पहुंची है।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया को 1986 में आजादी मिल गई थी। लेकिन वहां अभी भी संवैधानिक तौर पर राजशाही है। ऑस्ट्रलिया में ब्रिटिश राजा को औपचारिक रूप से देश का प्रमुख माना जाता है। हालाँकि, 1999 के जनमत संग्रह में ऑस्ट्रेलियाई जनता ने ऑस्ट्रलिया को ब्रिटिश साम्राज्य का डोमेनियन स्टेट बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया था। 2022 में क्वीन एलिज़ाबेथ II के निधन के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से सम्बन्ध खत्म करने की बहस ने फिर से जोर पकड़ा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.