ताजा खबर
Business Idea : 5000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी 40 हजार रुपये तक की कमाई   ||    Success Story : IIT पास आउट इस शख्स ने 4 करोड़ से शुरू की कंपनी, अब रेवेन्यू 50 करोड़ के पार   ||    Petrol Diesel Price Today: आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा रेट   ||    खून से सनी लाशें, गले काटे गोलियां मारीं; 15 से ज्यादा पुलिसवालों की हत्या 7 आतंकी ढेर; देखें रूस मे...   ||    ब्रेक फेल, ट्रेन से टक्कर, 281 लाशें ट्रैक पर बिखरीं; रेलगाड़ी के डिब्बे काट निकाले घायल, कब-कैसे हु...   ||    21 लोग जिंदा जले, फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड; लिथियम बैटरी बनाने वाले कारखाने में ब्लास्ट   ||    ‘गुल्लक’ की तरह कंपनी के पैसों को किया इस्तेमाल, अब HR महिला कर्मी को हुई जेल   ||    27000 फीट ऊंचाई पर जहाज पर मिसाइल दागी, क्रैश होकर जहाज समुद्र में गिरा, मिलीं 81 पैसेंजरों की लाशें   ||    चीन ने चाँद की 2KG मिट्टी लाने के लिए अरबों डॉलर क्यों खर्च किए? इसमें ऐसा क्या है जो उन्हें अमीर बन...   ||    गुयाना में IND VS ENG T20 विश्व कप सेमीफाइनल पर बारिश का बड़ा खतरा   ||   

ताइवानी ने तैनात किए मिसाइल, सीमा में फिर घुसे चीनी विमान,जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 24, 2024

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीनी सेना लगातार ताइवान की सीमा में घुस रही है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रविवार से सोमवार के बीच 23 चीनी एयरक्राफ्ट और 7 नौसैनिक जहाजों ने उनका बॉर्डर क्रॉस किया। उन्होंने बताया कि 23 में से 19 एयरक्राफ्ट उनकी उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) तक पहुंच गए थे। इसके बाद ताइवान ने चीनी सेना पर नजर रखने के लिए अपने विमान और नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए हैं। इनमें मिसाइल सिस्टम को भी एक्टिवेट रखा गया है। ताइवान की सेना ने बताया कि वे चीनी सेना की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं। ताइवानी सेना के मुताबिक रविवार को भी 15 चीनी सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाज उसकी सीमा के भीतर घुसकर निगरानी कर रहे थे। ताइवानी सेना ने बताया कि उन्होंने इस महीने अब तक चीनी सैन्य विमानों को 324 बार और नौसेना जहाजों को 190 बार ट्रैक किया है। इससे दो दिन पहले चीन ने ताइवान की आजादी मांग कर रहे लोगों को मौत की सजा देने की धमकी दी थी। इसके बाद ताइवानी राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र कोई अपराध नहीं है और तानाशाही एक बुराई का प्रतीक है।

वहीं, चीन ने ताइवान पर अपने दबाव को बढ़ाने के लिए आजादी मांग कर रहे लोगों को मौत की सजा देने के लिए नए कानूनी दिशा निर्देश जारी किए थे। चीन ने कहा कि ताइवान कोई अलग देश नहीं है। इससे पहले चीनी सेना ने 26 मई को ताइवान के भीतर घुसकर अपनी 2 दिवसीय मिलिट्री ड्रिल पूरी की थी। तब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि कल स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे) चीनी सेना के 21 लड़ाकू विमान, 11 नेवी और 4 कोस्टल जहाज उसकी सीमा के अंदर घुस गए थे। ताइवान की नेवी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, चीन के 21 लड़ाकू विमान में से 10 दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी से ताइवान में घुसे थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.