ताजा खबर
बिहार में शादी से इनकार करने पर महिला ने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया   ||    Fact Check: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की हुई IAS बैकडोर एंट्री? जानें इस दावे की स...   ||    2 जून का इतिहास (2 June Ka Itihas) – 1966 में आज ही के दिन चांद की जमीन पर उतरा था अमेरिका का पहला अ...   ||    Khole Ke Hanuman News in hindi: भारत में यहां मौजूद हैं बजरंगबली का अद्भुत और चमत्कारी मंदिर, वीडिय...   ||    नाइजीरिया: आत्मघाती बम विस्फोटों में 18 लोगों की मौत, गर्भवती महिलाओं सहित 42 घायल   ||    पाकिस्तान से दिल दहला देने वाली तस्वीरें: दीवार में ज़िंदा दफ़न की गईं महिला और बेटी, पुलिस ने बचाया   ||    बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा इनाम देने की घोषणा की   ||    भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल को 5.3 करोड़ दर्शकों ने देखा   ||    तूफान के खतरे के कारण बारबाडोस में हवाई अड्डा बंद, भारतीय टीम फंसी: रिपोर्ट   ||    टीएमसी कार्यकर्ता ने दंपत्ति को सरेआम पीटा; विपक्ष ने इसे ‘तालिबान जैसा शासन’ बताया   ||   

टाइटन पनडुब्बी बनाने वाली कंपनी के को-फाउंडर 'नर्क' तक जाएंगे, 664 फीट गहरी गुफा है डीन ब्लूहोल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 29, 2024

मुंबई, 29 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी को बनाने वाली कंपनी ओशनगेट के को-फाउंडर समुद्र में एक नई यात्रा पर जाने वाले हैं। गुइलर्मो सोनलाइन एक पनडुब्बी के जरिए बहामास के डीन्स ब्लू होल की स्टडी के लिए जाएंगे। यह समुद्र में मौजूद दुनिया की तीसरी सबसे गहरी गुफा है, जिस पर अब तक कोई रिसर्च नहीं हुई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, बहामास के लोग इसे नर्क का दरवाजा भी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर साल यहां कई लोगों की जान जाती है। डीन ब्लूहोल पानी के अंदर बनी 664 फीट गहरी गुफा है, जो बहामास के एक द्वीप के पास है। यह 15 हजार साल पहले बनी थी। बेहद गहरी होने की वजह से इस पर आज तक कोई खास रिसर्च नहीं हो पाई है।

वहीं, गुइलर्मो के साथ वैज्ञानिक केनी ब्रॉड और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्कॉट पैराजिनस्की भी इस यात्रा पर जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लू होल के सतह पर समुद्र की सतह की तुलना में 20 गुना ज्यादा प्रेशर होगा​​​​​। गुइलर्मो ने साल 2009 में स्टॉकटन रश के साथ मिलकर ओशनगेट कंपनी स्थापित की थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह कंपनी छोड़कर ब्लू मार्बेल कंपनी की स्थापना की। वहीं स्टॉकटन रश पिछले साल समुद्र में टाइटन पनडुब्बी के हादसे में मारे गए थे। गुइलर्मो ब्लू होल की यात्रा पर कब जाएंगे, इसकी तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.