अरशद वारसी एक बार फिर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट थोड़ा ज्यादा है। फिल्म जीवन भीमायोजना का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें अरशद डबल रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में जीवन और भीमा का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर कीशुरुआत से ही कहानी रहस्य, गड़बड़ी और कॉमेडी के ऐसे मेल का इशारा देती है, जहां किसी पर भरोसा करना भी आसान नहीं होगा।
कहानी में संजीदा शेख योजना के किरदार में हैं, जो जीवन की पत्नी हैं। जीवन की मौत के बाद योजना का रोना और उसके बाद सामने आने वालाएक करोड़ रुपये का बीमा कहानी को अचानक नया मोड़ देता है। मामला तब और दिलचस्प हो जाता है जब पता चलता है कि जीवन ने मरने से पहलेएक करोड़ रुपये की दूसरी बीमा पॉलिसी भी करवा रखी थी। अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि पैसे किसे मिलेंगे, बल्कि यह भी है कि आखिर जीवनऔर भीमा के बीच असली खेल क्या है।
ट्रेलर में विजय राज की एंट्री भी कहानी में खूब रंग भरती है। उनका किरदार विनायक पैसों के पीछे पड़ा है और योजना को लेकर उसकी दिलचस्पीसाफ दिखाई देती है। इसी बीच उसकी मुलाकात भीमा से होती है और वह उसे जीवन समझ बैठता है। बस यहीं से शुरू होता है असली कन्फ्यूजन,जिसमें गलत पहचान, पैसों का लालच और कॉमेडी के साथ एक्शन का तड़का देखने को मिलता है।
निर्देशक अभिषेक डोगरा के मुताबिक, फिल्म आम लोगों के एक असाधारण फैसले और उसकी कीमत चुकाने की कहानी है। उन्होंने इसे डार्क कॉमेडीबताया है, जिसकी भावनात्मक जड़ें मानवीय हैं। अरशद वारसी, संजीदा शेख, विजय राज, बृजेन्द्र काला और पूजा चोपड़ा जैसे कलाकारों से सजी यहफिल्म स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले बनी है। जीवन भीमा योजना 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Check Out The Post:-