ताजा खबर
अब चौड़ा होगा काशी-व्यासनगर रेल अंडरपास, 22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण   ||    वाराणसी में कोरोना के फिर चार मरीज, बीएचयू लैब टेक्नीशियन और बिहार का मरीज पॉजिटिव   ||    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की मौत, भारी बारिश और तूफान का कहर   ||    US वीजा पर विदेशी छात्रों को बड़ी राहत, निलंबन के फैसले पर ट्रंप प्रशासन ने दिया अपडेट   ||    खुले में धूम्रपान करने पर 13,000 रुपये का जुर्माना, फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान   ||    Donald Trump: ट्रंप प्रशासन को एक और झटका, अमेरिकी कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों पर लगे बैन क...   ||    भारत से हार के बाद फिर आसिम मुनीर की गीदड़ भभकी, सिंधु समझौते पर कही ये बात   ||    ट्रंप को कोर्ट से मिली टैरिफ वसूलने की इजाजत, रोक के फैसले को अस्थाई रूप से किया बहाल   ||    IFFCO का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 2024-25 में रिकॉर्ड लाभ, नैनो डीएपी से किसानों को हुआ फायदा   ||    तेज हवा और भीषण बारिश का अलर्ट, एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, मानसून पर IMD का ताजा अपडेट   ||    Covid Alert LIVE: अमरावती में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, जिले में तैयार स्पेशल कोविड वॉर्ड, राज्यों म...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 30 मई 2025: टेरर लिंक मामले में पुलिस की जम्मू...   ||    राघव चड्ढा को ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ कॉन्फ्रेंस में बोलने का मौका, भारत की वैश्विक भूमिका पर करें...   ||    Weather 30 May 2025: दिल्ली में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी में झमाझम बारिश, जानें अन्य राज्यों म...   ||    Fact Check: इंडोनेशिया में समुद्र से मिली भगवान विष्णु की 5 हजार साल पुरानी मूर्ति? जानें क्या है वा...   ||    30 मई का इतिहास: जानिए इस दिन घटित महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    Chandra Gochar: आज विनायक चतुर्थी पर चंद्र करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन-खुशियो...   ||    IPL 2025 छोड़कर गए RCB के धाकड़ खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, ठोक डाली 13 बाउंड्री   ||    PBKS vs RCB: जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का की तरफ किया खास इशारा, VIDEO वायरल   ||    PBKS vs RCB: विराट कोहली ने किया मुशीर खान का अपमान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO   ||    +++ 

सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 25, 2025

मुंबई, 25 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ किसी को अनाप-शनाप बोलने की इजाजत नहीं दे सकते। उन्होंने हमें आजादी दिलाई और हम उनके साथ क्या व्यवहार कर रहे हैं। अगर आप आगे से ऐसा कोई बयान देंगे तो हम स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान मत दीजिए। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने सावरकर पर टिप्पणी के मामले में राहुल के खिलाफ ट्रायल कोर्ट के समन पर रोक लगा दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल को समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने राहुल की याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई शुरू होते ही जस्टिस दत्ता ने राहुल की टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने सावरकर को अंग्रेजों का नौकर कहा था। जस्टिस दत्ता ने पूछा कि क्या महात्मा गांधी को अंग्रेजों का नौकर कहा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने भी वायसराय को लिखी अपनी चिट्ठियों में 'आपका वफादार सेवक' शब्द का इस्तेमाल किया था। दत्ता ने राहुल के वकील एएम सिंघवी से पूछा, क्या आपके मुवक्किल को पता है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं, तो उन्होंने भी स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की तारीफ करते हुए एक चिट्ठी भेजी थी। जब आपको भारत के इतिहास या भूगोल के बारे में कुछ भी पता नहीं है, तो आप हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते।

दरअसल, महाराष्ट्र के अकोला जिले में 17 नवंबर, 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक रैली में सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने मीडिया के सामने एक चिट्ठी दिखाते हुए कहा था कि यह चिट्‌ठी सावरकर ने अंग्रेजों को लिखी थी। इसमें उन्होंने खुद को अंग्रेजों का नौकर बने रहने की बात कही थी। साथ ही डरकर माफी भी मांगी थी। गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया, इसलिए वे सालों तक जेल में रहे। राहुल ने कहा, गांधी, नेहरू और पटेल सालों जेल में रहे और कोई चिट्ठी नहीं साइन की। सावरकर जी ने इस कागज पर साइन किया, उसका कारण डर था। अगर डरते नहीं तो कभी साइन नहीं करते। सावरकर ने जब साइन किया तो हिंदुस्तान के गांधी, पटेल को धोखा दिया था। उन लोगों से भी कहा कि गांधी और पटेल भी साइन कर दें।

बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.