ताजा खबर

गणेश आचार्य की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Monday, September 14, 2026

बॉलीवुड में अपने डांस स्टेप्स से सितारों को नचाने वाले गणेश आचार्य अब एक बार फिर कैमरे के पीछे अपनी कहानी लेकर लौट रहे हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म का ऐलान करते हुए गणेश आचार्य ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इसकी फर्स्ट लुक शेयर की और गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया।

‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ सिर्फ गणेश आचार्य की फिल्म नहीं, बल्कि उनके लिए एक और रचनात्मक सफर की शुरुआत है। इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी गणेश आचार्य ने संभाली है। फिल्म का निर्माण वीटूएस प्रोडक्शंस के बैनर तले सौदर्या कर रही हैं, जबकि इसके संवाद दिगंगना सूर्यवंशी ने लिखे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट पर पर्दा डाल रखा है।

गणेश आचार्य के लिए निर्देशन कोई नया मैदान नहीं है। इससे पहले वह ‘स्वामी’, ‘मनी है तो हनी है’ और ‘एंजल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान आज भी बॉलीवुड के उन गानों से जुड़ी है, जिन पर दर्शक थिएटर से लेकर शादी-पार्टियों तक जमकर थिरकते हैं। ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ के चर्चित डांस नंबर ‘ऊ अंटावा’ और ‘किसिक’ की कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की थी।

अब सवाल यह है कि डांस फ्लोर पर अपनी खास पहचान बनाने वाले गणेश आचार्य इस बार कहानी और निर्देशन के जरिए क्या नया लेकर आते हैं। फिल्म के पोस्टर ने उत्सुकता जरूर जगा दी है, लेकिन असली तस्वीर कास्ट, कहानी और रिलीज डेट सामने आने के बाद ही साफ होगी। फिलहाल इतना तय है कि ‘डस्ट टू स्टारडस्ट’ का सफर शुरू हो चुका है और गणेश आचार्य इस बार दर्शकों को सिर्फ स्टेप्स नहीं, बल्कि एक पूरी फिल्म दिखाने की तैयारी में हैं।

Check Out The Post:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.