ताजा खबर

वाराणसी में अकासा एयर के विमान से टकराया पक्षी, टेक-ऑफ के बाद वापस लौटा प्लेन

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 20, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट QP-1430 बर्ड स्ट्राइक (पक्षी से टकराने) की वजह से मंगलवार देर रात आपात स्थिति में वापस वाराणसी लौट आई। विमान में 182 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे। पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों के अनुसार, रात 9:54 बजे टेक-ऑफ करते ही विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद रात 10:51 बजे उसकी वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। तकनीकी जांच में सामने आया कि बर्ड स्ट्राइक के कारण विमान का इंजन प्रभावित हुआ था, जिसकी मरम्मत बुधवार रात तक जारी रही। एयरलाइन की ओर से सभी प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहराया गया और बुधवार को उन्हें अन्य वैकल्पिक उड़ानों के जरिए मुंबई भेजा गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.