ताजा खबर

डोंट बी शाई का ट्रेलर प्यार दोस्ती और उलझे दिल की कहानी

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 12, 2026

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की अगली फिल्म डोंट बी शाई का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसकी झलक देखकर लगता है कि कॉलेज लाइफ, दोस्ती और प्यार का पुराना कॉकटेल इस बार थोड़े ज्यादा ट्विस्ट के साथ परोसा जाने वाला है। यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर सीधे श्यामिली ‘शाई’ दास की दुनिया में ले जाता है, जहां उसने जिंदगी को लेकर बाकायदा प्लान बना रखा है, लेकिन दिल को शायद उसके प्लान की कोई कॉपी मिली ही नहीं है।

ट्रेलर में शाई खुद को दो अलग-अलग भावनाओं के बीच फंसा हुआ पाती है। एक तरफ अमीर और आकर्षक मयंक है, तो दूसरी तरफ उसका बचपनका दोस्त ध्रुव, जिसके साथ रिश्ते की बुनियाद काफी पुरानी है। मामला इतना ही पेचीदा होता तो शायद शाई संभाल भी लेती, लेकिन कॉलेज में ताराकी एंट्री कहानी में एक और पेंच डाल देती है। इसके बाद शाई को समझ आने लगता है कि जिंदगी को अपनी शर्तों पर चलाने की उसकी कोशिशउतनी आसान नहीं है।

आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए फिल्म को पहले प्यार, सबसे अच्छे दोस्तों, दिल टूटने और गलत फैसलों से जुड़ी कहानीबताया है। ट्रेलर में नए चेहरों की ताजगी साफ नजर आती है और यही इसकी सबसे दिलचस्प बातों में से एक है। आरुषि बजाज, पीयूष खाती,बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल कहानी के केंद्र में हैं, जबकि कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी फिल्म का हिस्साहैं।

श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी डोंट बी शाई का सह-निर्माण ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी ने किया है। फिल्म 25 सितंबर को अंग्रेजी उपशीर्षक केसाथ हिंदी में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। चार नए चेहरों के साथ यह फिल्म बड़े होने की उस उलझन को पकड़ने की कोशिश करती दिख रही है, जहां दिल कुछ और चाहता है, दिमाग कुछ और समझाता है और जिंदगी दोनों की बात मानने से साफ इनकार कर देती है।

Check Out The Trailer:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.